फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीटीवी की क्रिएटिव टीम को भारी पड़ी नकल, जोर शोर से शुरू हुए इस धारावाहिक का अंत करीब

Sun, 22 Nov 2020 12:12 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 22 Nov 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
zee tv new serial ram pyaare sirf hamare to end in just two months last episode on December 4
राम प्यारे सिर्फ हमारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किसी नए टेलीविजन धारावाहिक को शुरू करने से पहले जितनी माथापच्ची सीरियल की निर्माता टीम के लेखकों और टीवी चैनल की क्रिएटिव टीम के बीच होती है, उसे एक बार खुद देख लें तो हो सकता है आपको लगे कि इससे बढ़िया तो कोई दूसरा रियलिटी शो भी नहीं हो सकता। तमाम ‘ज्ञान’ लगाने के बाद भी जब धारावाहिक चल नहीं पाता तो भला किसे अच्छा लगता होगा, लेकिन यही दरअसल किसी चैनल की क्रिएटिव टीम का असली टेस्ट होता है और इस टेस्ट में इस बार फेल होने की बारी जीटीवी की टीम की है।

zee tv new serial ram pyaare sirf hamare to end in just two months last episode on December 4
राम प्यारे सिर्फ हमारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी टीवी का धारावाहिक 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' बड़े अरमानों से शुरू हुआ। लेकिन, इस कार्यक्रम को शुरू करने से पहले न तो दर्शकों की पसंद का कोई सर्वे हुआ और न ही कोई रिसर्च। ये मानकर कि कंपनी के दूसरे चैनल एंडटीवी पर चल रहे शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ जैसा ही कोई सीरीयल बना दिया जाए तो ये टीआरपी में जलवे काट देगा, जी टीवी का धारावाहिक 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' शुरू हुआ।

zee tv new serial ram pyaare sirf hamare to end in just two months last episode on December 4
राम प्यारे सिर्फ हमारे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

लेकिन धारावाहिक 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' को शुरू हुए ठीक से दो महीने भी नहीं हो पाए हैं और अब इसके बंद होने की भी खबरें आ रही हैं। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि यह धारावाहिक बहुत ही जल्द टीवी को अलविदा कह देगा। चैनल के फैसले की खबरें बोर्ड रूम मीटिंग से बाहर आ चुकी हैं और इस बारे में टेलीविजन जगत में तरह तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
zee tv new serial ram pyaare sirf hamare to end in just two months last episode on December 4
ज्योति शर्मा, निखिल खुराना, शमीन मन्नान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बताया गया कि इस कॉमेडी शो को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से टीआरपी नहीं आ रही है। धारावाहिक 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' की शुरुआत में ही ‘अमर उजाला’ ने इसे अपने रिव्यू में ओरीजनल सीरियल की भोंडी नकल बताया था। जी टीवी के सूत्रों के अनुसार धारावाहिक 'राम प्यारे सिर्फ हमारे'  का आखिरी एपीसोड 4 दिसंबर को होगा। इस शो की जगह चैनल की योजना अपने पुराने शो ‘कुबूल है’ को लगाने की है और  धारावाहिक 'राम प्यारे सिर्फ हमारे'  की जगह 'क्यों रिश्तो में कट्टी बट्टी' नाम के नए धारावाहिक को प्रसारित करने की योजना बनाने के निर्देश चैनल की मार्केटिंग टीम को दिए गए हैं। धारावाहिक 'रामप्यारे सिर्फ हमारे' को दर्शकों ने कई कारणों से नापसंद किया है।

विज्ञापन
zee tv new serial ram pyaare sirf hamare to end in just two months last episode on December 4
ज्योति शर्मा, निखिल खुराना, शमीन मन्नान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' के बारे में कानपुर की सुबोध बताती हैं कि ये धारावाहिक धार्मिक अस्थाओं का मजाक उड़ाता है और उन्होंने इसे पहले एपीसोड के बाद दोबारा कभी नहीं देखा। वहीं, वाराणसी की डिंपल का कहना है कि इस तरह के धारावाहिक बनते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब ओटीटी की तरह टेलीविजन पर भी सेंसरशिप के बारे में विचार करना पड़ेगा। शो के बंद होने की खबरों के बारे में जी टीवी की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश भी की गई, लेकिन चैनल की टीम ने न तो ये बताया कि ये धारावाहिक कब से बंद हो रहा है और न ही इन चर्चाओं को झूठ ही ठहराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed