फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunil Grover: कपिल शर्मा के साथ फिर काम करेंगे सुनील ग्रोवर? बोले- पुछवालो...

Fri, 07 Apr 2023 09:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Apr 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
ZEE5 United Kachhe and SRK film Jawan actor Sunil Grover talks about work with Kapil Sharma again
सुनील-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर की फैंस के बीच काफी अच्छी लोकप्रियता है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किआ। हालांकि, अब वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, प्रशंसक आज भी यह आस लगाए बैठे हैं फिर से उन्हें इस शो में सुनील ग्रोवर नजर आएं शायद। क्या सच में फैंस का यह इंतजार पूरा होने वाला है? इस बारे में हाल ही में सुनील ग्रोवर ने चुप्पी तोड़ी है। 

ZEE5 United Kachhe and SRK film Jawan actor Sunil Grover talks about work with Kapil Sharma again
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील ग्रोवर इन दिनों जी5 की सीरीज 'यूनाइटिड कच्चे' को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस दौरान जब सुनील से कपिल के शो में फिर से काम करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी तो ऐसा कोई...या तो पुछवालो फिर आप। अभी मैं व्यस्त हूं। जो भी मैं कर रहा हूं और वो भी। मैं भी अच्छा कर रहा हूं और वह भी।' सुनील ने आगे कहा, 'मैंने नॉन फिक्शन काम को बहुत एंजॉय किया है, अब मैं फिक्शन को एंजॉय कर रहा हूं। इसके अलावा अभी कोई प्लान नहीं है।'

ZEE5 United Kachhe and SRK film Jawan actor Sunil Grover talks about work with Kapil Sharma again
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने कपिल संग फिर से काम करने को लेकर कहा था कि अभी कोई योजना नहीं है। हम दोनों ही व्यस्त हैं। सीरीज 'यूनाइटिड कच्चे' के अलावा दर्शक सुनील को शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में भी देखेंगे। इस फिल्म को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इस फिल्म को लेकर निश्चिंत हूं।'
Jubilee Web Series Review: बंटवारे के दौर के सिनेमा की दिलचस्प दुनिया, विक्रमादित्य व सौमिक ने जड़ा सिक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
ZEE5 United Kachhe and SRK film Jawan actor Sunil Grover talks about work with Kapil Sharma again
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

जवान को लेकर सुनील ग्रोवर ने कहा, 'यह शाहरुख खान की फिल्म है, लोग इसे देखेंगे। मैं खुद इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा हूं। अभी फिल्म पर काम जारी है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं।' बता दें कि फिल्म 'जवान' इस साल जून में रिलीज होगी।
ShahRukh Khan: KKR की जीत पर जमकर झूमे 'पठान', विराट कोहली के साथ किया कुछ ऐसा, दंग रह गए फैंस

विज्ञापन
ZEE5 United Kachhe and SRK film Jawan actor Sunil Grover talks about work with Kapil Sharma again
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर के कपिल शर्मा के शो से बाहर होने की वजह दोनों के बीच आपसी अनबन बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार गुस्से में कपिल शर्मा ने सुनील को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद दोनों के बीच फासले बढ़ गए। हालांकि, फिलहाल दोनों के बीच की कड़वाहट काफी हद तक कम हुई है। फैंस एक बार फिर दोनों को कॉमेडी के मंच पर साथ देखना चाहते हैं। मगर, सुनील के हालिया जवाब से तो लगता है कि फिलहाल दर्शकों की यह इच्छा पूरी नहीं होने वाली है।
Ravi Shankar: सितार 'सुरशंकर' के लिए प्लेन में अलग से सीट बुक कराते थे पंडित रविशंकर, जानिए जादूगर के बारे में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed