{"_id":"5a1109e64f1c1bd9538be266","slug":"zeenat-aman-birthday-special-story-of-how-dev-anand-planned-to-propose-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: होटल में राज कपूर की बांहों में जीनत अमान को देख टूट गया था इस सुपरस्टार का दिल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: होटल में राज कपूर की बांहों में जीनत अमान को देख टूट गया था इस सुपरस्टार का दिल
Sun, 19 Nov 2017 11:38 AM IST
अमर उजाला डिजिटल
अमर उजाला डिजिटल
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जीनत अमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक वक्त था जब बॉलीवुड में जीनत अमान और राज कपूर के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। कहा गया कि इसी वजह से राज कपूर ने जीनत को अपनी फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में लीड रोल दिया था। लेकिन देवानंद ने इसे अफवाह समझ अनदेखा कर दिया था। देव साहब जीनत अमान की खूबसूरती पर इतने फिदा थे कि उन्हें फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में कास्ट किया।
2 of 4
जीनत अमान
फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में जीनत ने देवानंद की बहन का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान ही देवानंद को महसूस हुआ कि वो जीनत से प्यार कर बैठे हैं। जीनत की हर बात देव साहब को पसंद आती थी। वो जीनत के प्यार में डूबते जा रहे थे। उनके प्यार की खबर जीनत से पहले मीडिया को हो गई थी। मीडिया में दोनों के लिंकअप की खबर पढ़ देव साहब खुश हुआ करते थे। इसका जिक्र खुद देव साहब ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में किया था।
3 of 4
जीनत अमान
- फोटो : social media
एक दिन देवानंद ने जीनत को प्रपोज करने का फैसला किया। देव साहब ने सोचा कि वो जीनत को होटल ताज में प्रपोज करेंगे। इसी होटल में देव और जीनत कभी डिनर पर जाया करते थे। जीनत को प्रपोज करने के लिए देव साहब ने एक छोटी सी पार्टी रखी। इस पार्टी में देव साहब ने अपने करीबी दोस्तों और जीनत को बुलाया। लेकिन उन्होंने पार्टी के दौरान कुछ ऐसा देखा जिससे उनकी पूरी दुनिया ही बिखर गई। देव साहब ने देखा कि राज कपूर नशे की हालत में जीनत के पास गए और उन्हें अपनी बाहों में भर लिया। जीनत ने भी राज कपूर को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जीनत अमान और देव आनंद
ये सब देख देव साहब का दिल चकनाचूर हो गया। अचानक उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। अपनी किताब में इस किस्से का जिक्र करते हुए देव साहब ने कहा था कि ये सब देखने के बाद वो पार्टी से बाहर निकल गए। फिर कभ उन्होंने जीनत के बारे में सोचा भी नहीं। इस तरह देवानंद की एक लव स्टोरी का द एंड हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।