गुजरे जमाने की बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। उनके सुर्खियों में रहने के पीछे उनका सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर इस उम्र में आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें डालना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीनत अमान ने अभी कुछ ही वक्त पहले इंस्टाग्राम की दुनिया में कदम रखा है। लेकिन पीछे का कारण आज तक किसी को नहीं पता कि आखिर क्यों जीनत अमान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ने में इतनी देर लगा दी। हालांकि, हाल ही में अभिनेत्री ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह..
Zeenat Aman: लो हो गया खुलासा! जीनत अमान ने खुद बताया 71 की उम्र में इंस्टाग्राम पर क्यों किया डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की दिग्गज स्टार जीनत अमान ने हाल ही में 71 साल की उम्र में अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। उनकी पहली पोस्ट एक सेल्फी थी, जिसमें उन्होंने 1970 के दशक के बारे में बात की थी। इसके साथ ही उसमें उन्होंने बताया था कि कैसे गुजरे जमाने में इंडस्ट्री पुरुष प्रधान हुआ करती थी। तभी से जीनत अमान अक्सर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि इतने वर्षों के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम डेब्यू क्यों किया। उन्होंने प्रशंसकों को उनकी जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद भी दिया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम डेब्यू के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरा इंस्टाग्राम डेब्यू करने का कोई इरादा नहीं था। मेरे बच्चे मुझे सोशल मीडिया हैंडल शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे क्योंकि वे जानते हैं कि मुझे लिखना अच्छा लगता है। वे मुझे एक साल से यह बता रहे थे, तो इस बार, मैंने फैसला किया कि क्यों नहीं? मुझे खुद को व्यक्त करने दो। इसलिए, उनकी वजह से, जैसा कि वे कहते हैं, मैंने यह कदम उठाया।'
Backstreet Boys: 'डीएनए वर्ल्ड टूर' पर भारत में परफॉर्म करेगा बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड, 13 साल बाद होगी वापसी
अपने इंस्टाग्राम डेब्यू के पीछे की वजह का खुलासा करने के बाद जीनम अमान ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और कहा, 'मुझे कहना है कि अब तक मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मैं वास्तव में उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं।' आपको बता दें, जीनत अमान ने बीते दिन एक तस्वीर साझा की थी, जिसे देख फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी खुश हो गए थे। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्लेजर, ब्लैक पैंट और व्हाइट टी शर्ट पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। वह इस लुक में कमाल की खूबसूरत लग रही थीं।
जीनत अमान इंस्टाग्राम पर कुछ व्यक्तिगत कहानियां साझा कर रही हैं, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वहीं अगर अभिनेत्री के करियर की बात करें तो जीनत अमान ने अपना डेब्यू 'द इविल विदिन' से की थी। इसके बाद अभिनेत्री को 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'डॉन', 'यादों की बारात', 'दोस्ताना', 'धरम वीर' और 'हरे रामा हरे कृष्णा' जैसी कई सुपर हिट फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है।
Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए अभी और करना होगा इंतजार, अब 7 अप्रैल नहीं इस दिन दस्तक देगी फिल्म