फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: एक साथ नजर आईं बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं, तस्वीरें देख नेटिजंस ने लगा दी तारीफों की झड़ी

Fri, 14 Apr 2023 12:34 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 14 Apr 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
Zeenat Aman Soni Razdan Neena Gupta have a get together and it looks like all things fun see here
सोनी राजदान,अनु रंजन, नीना गुप्ता, ज़ीनत अमान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर नेटिजंस अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। सोनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अनु रंजन के साथ नीना गुप्ता, ज़ीनत अमान और सोनी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा।

Zeenat Aman Soni Razdan Neena Gupta have a get together and it looks like all things fun see here
सोनी राजदान, नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

सोनी ने लिखा,"धन्यवाद @nkhan_amrohi इस बेहद खास शाम के लिए... और यह एक बहुत जरूरी मुलाकात थी।'' शेयर की गई इस तस्वीर में सभी अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इतनी प्यारी तस्वीर। सभी महिलाएं बिल्कुल शानदार लग रही हैं। मैंने हाल ही में आपका एक शानदार इंटरव्यू देखा, जिसमें आपने उल्लेख किया है कि ज़ीनत जी आपकी पहले से ही पसंदीदा हैं, एक तस्वीर में आप दोनों को देखना कितना प्यारा है।" इस तस्वीर को साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"

View this post on Instagram

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

Zeenat Aman Soni Razdan Neena Gupta have a get together and it looks like all things fun see here
सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी के इस पोस्ट पर प्यार जताते हुए एक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने भी इस पोस्ट को री-शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। बता दें कि उन्होंने जब से अपना सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है तब से ज़ीनत इंटरनेट पर छाई हुई हैं। नेटिजंस उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zeenat Aman Soni Razdan Neena Gupta have a get together and it looks like all things fun see here
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने सतीश कौशिक के 67वें जन्मदिन समारोह में शिरकत की। इस दौरान सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही नीना ने एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "आप जहां भी हों, हम आपका जन्मदिन कौशिकन मना रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो...विशेष रूप से आपके लिए तैयार #सतीशकौशिक"

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

विज्ञापन
Zeenat Aman Soni Razdan Neena Gupta have a get together and it looks like all things fun see here
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram
नीना ने समारोह में सतीश के बारे में बात की और कहा था, "मैं गर्भवती थी और यह एक विवादास्पद गर्भावस्था थी। मैं इस बात को लेकर तनाव में थी कि मैं जीवन में क्या करूंगी। मैं अपनी गर्भावस्था के दौरान सिर्फ दो लोगों से मिलती थी ओम पुरी और सतीश कौशिक। सतीश मुझसे कहते थे, 'नैंसी तू चिंता मत कर अगर तेरा बच्चा काले रंग का हुआ तो मैं बोल दूंगा मेरा है।"

यह भी पढ़ें- Mc Stan: सानिया मिर्जा ने एमसी स्टेन को गिफ्ट किए लाखों के जूते, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed