फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeenat Aman: 'मैं अभिनेत्री हूं और यह...', सत्यम शिवम पर हुए विवाद के 46 साल बाद छलका जीनत अमान का दर्द

Thu, 16 Feb 2023 05:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 16 Feb 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Zeenat Aman talks about rupa character in satyam shivam sundaram after 46 years of movie release
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान का नाम सुनते ही जहन में सबसे पहली तस्वीर पुराने जमाने की ग्लैमरस अभिनेत्री की उभर कर सामने आती है। जीनत को बॉलीवुड की ट्रेंड सेटर कहा जाता था। उस दौर में वह जो कुछ भी पहन लेती थीं, वह फैशन का हिस्सा हो जाता था। जीनत के आने के बाद हिंदी सिनेमा के फैशन की हवा बदल गई और उन्होंने बोल्डनेस के जरिए फैशन की एक नई इबारत लिखी। उन्होंने राज कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में जीनत ने बेहद ही ग्लैमरस किरदार निभाया था। इसके बाद अभिनेत्री पर अश्लील होने के आरोप लगे थे। अब कई साल बाद एक्ट्रेस ने उन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

Zeenat Aman talks about rupa character in satyam shivam sundaram after 46 years of movie release
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान ने 'सत्यम शिवम सुंदरम' में एक गांव की लड़की 'रूपा' का किरदार निभाया था। गांव की लड़की का किरदार होते हुए भी जीनत का यह रोल बहुत बोल्ड था। अब हाल ही में जीनत अमान ने उसी फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए अपने किरदार के बारे में बात की है। उन्होंने लिखा- "यह तस्वीर 1977 में फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' के लुक टेस्ट के दौरान ली गई थी। इसे फोटोग्राफर जेपी सिंघल ने लिया था। हमने आरके स्टूडियो में शूटिंग की और मेरे कॉस्ट्यूम को ऑस्कर विनर भानु अथैया ने डिजाइन किया था'।

Zeenat Aman talks about rupa character in satyam shivam sundaram after 46 years of movie release
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। 71 की उम्र में इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वाली शायद जीनत पहली महिला हैं। जीनत अमान ने इंस्टा पर साझा की तस्वीर में अश्लीलता के आरोपों पर लिखा- 'सत्यम शिवम सुंदरम में मेरे कैरेक्टर रूपा को लेकर काफी हो हल्ला और विवाद हुआ था। मैं अश्लीलता के आरोपों से हमेशा ही हैरान रही, क्योंकि मैंने वैसा कुछ नहीं किया और मुझे इंसानी शरीर में कभी अश्लीलता नहीं दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeenat Aman talks about rupa character in satyam shivam sundaram after 46 years of movie release
जीनत अमान - फोटो : social media

जीनत अमान ने लिखा, 'मैं डायरेक्टर की एक्टर हूं और ये लुक्स मेरे काम का हिस्सा थे। रूपा की सेंसुआलिटी कहानी का लब्बोलुआब नहीं थी, बल्कि उसका सिर्फ हिस्सा थी'। जीनत ने आगे कहा, 'सेट कोई ऐसी जगह नहीं है जो सेंशुअल हो। हर हरकत की कोरियाग्राफी की जाती है, रिहर्सल किया जाता फिर दर्जनों क्रू मेंबर्स के सामने परफॉर्म किया जाता है, ऐसे में यह अश्लील कैसे हो सकता है'।

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

विज्ञापन
Zeenat Aman talks about rupa character in satyam shivam sundaram after 46 years of movie release
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान ने लिखा, 'राज कपूर मुझे ले तो आए थे, लेकिन मेरी वेस्टर्न छवि को लेकर चिंतित थे। वह इस बात को लेकर श्योर नहीं थे कि ऑडियंस मुझे इस अवतार में पसंद करेगी या नहीं, जिसके लिए यह लुक टेस्ट किया गया था। हमने लता जी के गाने जागो मोहन प्यारे पर एक छोटा सा रील भी बनाया था। राज जी ने इस रील की स्क्रीनिंग को आरके स्टूडियो में रखा, ताकि डिस्ट्रीब्यूटर्स का रिएक्शन देखा जा सके। उस पहली स्क्रीनिंग के बाद ही सभी क्षेत्रों के अधिकारों को तुरंत बेच दिया गया था'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed