फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lara Dutta: शादीशुदा महेश भूपति के स्वभाव पर फिदा हो गई थीं लारा दत्ता, ऐसी है कपल की लव स्टोरी

Thu, 16 Feb 2023 12:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 16 Feb 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
Miss Universe Lara Dutta and tennis star Mahesh Bhupathi Anniversary know about their beautiful love story
लारा दत्ता, महेश भूपति - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्रियों और खिलाड़ियों का पुराना नाता रहा है। अक्सर इनके अफेयर की खबरें आती रहती हैं। कई खिलाड़ी और बॉलीवुड हसीनाएं शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। एक समय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता और टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के प्यार के किस्सों की भी चर्चा हर तरफ थी और आज दोनों हमसफर हैं। जहां लारा को साल 2000 में ‘मिस यूनिवर्स’ के खिताब से नवाजा जा चुका है, वहीं महेश ‘ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट’ को जीतने वाले पहले भारतीय हैं। दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ी हैं। तो आइए आपको बताते हैं इस कपल की लव स्टोरी के बारे में...

Miss Universe Lara Dutta and tennis star Mahesh Bhupathi Anniversary know about their beautiful love story
लारा और महेश भूपति - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता और महेश भूपति की पहली मुलाकात बेहद खास थी। ये दोनों ही बेंगलुरु से हैं। कहा जाता है कि महेश भूपति ने पहली बार लारा दत्ता को साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनने के बाद देखा था। हालांकि, मिस यूनिवर्स से पहले महेश भूपति एक विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी बन चुके थे। लारा दत्ता को पहली बार देखने के बाद उन्हें पसंद करने लगे थे।

यह भी पढ़ें: कार्तिक को सलमान खान से मिली थी इस बात पर चेतावनी, शहजादा की रिलीज से पहले एक्टर ने किया खुलासा

Miss Universe Lara Dutta and tennis star Mahesh Bhupathi Anniversary know about their beautiful love story
लारा और महेश भूपति - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद इन दोनों की मुलाकात महेश भूपति की एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के संबंध में बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई। जिसमें लारा दत्ता ने महेश की कंपनी को अपने काम का मैनेजमेंट देखने के लिए कहा था। 

यह भी पढ़ें: लाइफ पार्टनर को लेकर शहजादा ने कही यह बात, बताया किससे करते हैं अनकंडीशनल लव

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Universe Lara Dutta and tennis star Mahesh Bhupathi Anniversary know about their beautiful love story
लारा और महेश भूपति - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भूपति ने लारा दत्ता को अमेरिका में एक कैंडिल लाइट डिनर के दौरान अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। इस अंगूठी को महेश ने खासतौर पर खुद ही लारा के लिए डिजाइन करवाया था। उस समय महेश यूएस ओपन खेलने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए थे। मीडिया के पूछने पर अक्सर यह दोनों एक-दूजे को अपना सिर्फ दोस्त बताते थे। अपने शांत और हंसमुख स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले महेश भूपति का मैच देखने पहुंची लारा दत्ता उनकी सादगी पर फिदा हो गई थीं। 

यह भी पढ़ें: उर्फी के खिलाफ फतवा जारी करने की अर्जी, फैजान अंसारी बोले- उसे दफन नहीं होने देंगे

विज्ञापन
Miss Universe Lara Dutta and tennis star Mahesh Bhupathi Anniversary know about their beautiful love story
लारा और महेश भूपति - फोटो : सोशल मीडिया

लारा और महेश भूपति ने सितंबर, 2010 में सगाई की थी। इसके बाद अगले साल 16 फरवरी, 2011 को दोनों ने मुंबई में एक सादे समारोह में शादी कर ली। शादी के 6 महीने बाद लारा ने अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। दोनों की एक खूबसूरत बेटी भी है जिसका नाम सायरा भूपति है।

यह भी पढ़ें:  'सेल्फी' का नया ट्रेलर-टीजर रिलीज, फिल्म में हुआ 'बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' का जिक्र, छलका अक्षय का दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed