अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर को कल्ट मूवीज में शुमार किया जाता है। बहुत कम ही ऐसी फिल्में होती हैं जो लोगों के मन में लंबे समय तक गहरी छाप छोड़ती हैं। अनुराग की यह फिल्म भी इन्हीं में से एक है। इस फिल्म ने कई कलाकारों की किस्मत बदल कर रखी दी। पंकज त्रिपाठी को भी इस फिल्म लोगों के बीच खास पहचान मिली। फिल्म में उनके किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया, लेकिन क्या आपको पता है कि सुल्तान कुरैशी का किरदार निभाने के लिए पंकज को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। थ्रोबैक थर्सडे में आज हम आपको फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं।
Throwback Thursday: जब शुद्ध शाकाहारी पंकज को निभाना पड़ा कसाई का रोल, शूटिंग के वक्त हो गई थी हालत खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sonu Sood: जोधा अकबर के 15 साल पूरे होने पर सोनू सूद ने मां को किया याद, बोले- नहीं देख पाईं मेरी फिल्म
दरअसल, पंकज ने फिल्म सुल्तान कुरैशी नाम के एक कसाई का रोल अदा किया था, जिसे निभाते समय उनकी हालत खराब हो गई थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि असल जिंदगी में वह शुद्ध शाकाहारी हैं। फिल्म में काम करते समय हुई दिक्कतों का खुलासा उन्होंने कपिल शर्मा शो के दौरान किया था।
Chandan Sanyal: 'द प्लेबैक सिंगर' में अभिनय और निर्देशन करेंगे चंदन सान्याल, फिल्म में दिखेगा म्यूजिकल रोमांस
इस किस्से को सुनाते हुए एक्टर ने बताया था कि यह काफी पीड़ादायक था क्योंकि वह वेजिटेरियन हैं। शो में उन्होंने कहा था उस जगह पर स्मेल की वजह से उन्हें शूटिंग के दौरान खूब उल्टियां हुई थीं। हालांकि हर सीन में अपनी अदाकारी की वजह से पंकज ने फिल्म में जान डाल दी थी।
Pathaan Box Office Collection: पठान को प्यार 500 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर कायम शाहरुख का स्टारडम
वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी पिछले साल पकंज बच्चन पांडे और शेरदिल द पीलीभीत सागा में नजर आए थे। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो पंकज जल्द ही फुकरे 3 में अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं।
Filmy Wrap: विराट कोहली से ज्यादा मशहूर हुए स्टैन और बॉडी दिखाने पर टाइगर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें