फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकीं ये 8 सेलिब्रिटीज, गोविंदा की भांजी ने तो लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

Thu, 25 Jul 2019 10:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 25 Jul 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Zeenat Aman to Shweta Tiwari 8 actress faced domestic violence
Chahat, Zeenat and Shweta - फोटो : file photo

राहुल महाजन (Rahul Mahajan) की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguli) का 25 जुलाई को जन्मदिन है। डिंपी ने शादी के कुछ वक्त बाद ही राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने तलाक दे दिया था। डिंपी गांगुली ने दूसरी शादी कर ली है और उनकी एक बेटी भी है। बेटी और पति के साथ डिंपी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने पति या ब्वॉयफ्रेंड पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया हो। इससे पहले कई फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस और बॉलीवुड हीरोइनें घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। जानिए 8 सेलिब्रिटीज के बारे में जो घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। 

Zeenat Aman to Shweta Tiwari 8 actress faced domestic violence
Soumya Seth and Govinda - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की भांजी सौम्या सेठ (Soumya Seth) ने 8 साल पहले टेलीविजन इंडस्ट्री में 'नव्या' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी की दुनिया में उनका सफर महज 5 साल का रहा। शादी के बाद उन्होंने सीरियल की दुनिया से किनारा कर लिया। हालांकि वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहीं। इस बीच सौम्या ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिखा जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि सौम्या घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। सौम्या ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- '8 साल पहले जब मैंने नव्या सीरियल किया था तब मैं 21 साल की थी। मैं चाहती थी कि दुनिया प्यार पर विश्वास करे। प्यार से दुनिया को ठीक करना चाहा था। मेरा मानना था कि हर कोई प्यार लेने और प्यार करने का हकदार है। मैं अपने ही देश में थी। पेरेंट्स के साथ रहती थी, जिन्होंने मुझे हर तरह की बुराई से बचाया। मैं बड़ी हो गई हूं। मैंने हिंसा देखी है, अवैध दवाओं को देखा है। नफरत, अन्याय, भावनात्मक हेरफेर और शारीरिक शोषण देखा है।' 

Zeenat Aman to Shweta Tiwari 8 actress faced domestic violence
shweta tiwari - फोटो : file photo

टीवी क्वीन रह चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने बहुत परेशान किया। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeenat Aman to Shweta Tiwari 8 actress faced domestic violence
Priya Bathija - फोटो : social media

टीवी सीरियल 'डायन' की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही है। उन्होंने साल 2017 में डीजे कवलजीत सजूला से शादी की थी। अब वो कवलजीत से तलाक लेना चाहती हैं। अचानक इस खबर ने लोगों को चौंका दिया था। ये प्रिया की दूसरी शादी थी। प्रिया ने इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह घरेलू हिंसा की वजह से तलाक लेना चाहती हैं।  

विज्ञापन
Zeenat Aman to Shweta Tiwari 8 actress faced domestic violence
chahat khanna - फोटो : file photo

'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कुबूल है' जैसे सीरियल में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने पति फरहान पर मानसिक और रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।चाहत ने इंटरव्यू के दौरान फरहान पर ऐसे खुलासे किए हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान चाहत ने कहा था- 'फरहान ने मुझे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी है। वह मुझे को-एक्टर के संग अफेयर होने की बात कहते थे। अक्सर 'कुबूल है' सीरियल के सेट पर भी चले जाते थे। अगर शूटिंग के दौरान मैंने किसी को-एक्टर का हाथ या गले लगाया हुआ है तब भी हंगामा करते थे। एक बार मुझे को-एक्टर की पार्टी में न्यौता मिला था जिसे फरहान मिर्जा ने डेट करार दिया था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed