फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeeshan Ayyub: 'मणिकर्णिका' के बाद जीशान अय्यूब ने नहीं की कंगना रणौत से बात, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा

Thu, 20 Jul 2023 05:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Jul 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Zeeshan Ayyub has not Spoken to Kangana Ranaut After Manikarnika Actor Revealed the Reason
जीशान अय्यूब, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब तक वह कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर चुके हैं। इन्हीं में से एक कंगना रणौत भी हैं। अभिनेत्री के साथ जिशान ने  'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी फिल्मों में काम किया है। 


Avnish Barjatya: सूरज बड़जात्या के बेटे की पहली फिल्म के नाम से उठा पर्दा, जानें कब होगा 'दोनों' का टीजर आउट

Zeeshan Ayyub has not Spoken to Kangana Ranaut After Manikarnika Actor Revealed the Reason
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म के बाद से अभिनेत्री से बात नहीं की है। अभिनेता ने कहा कि मणिकर्णिका के बाद कंगना की राजनीति और अधिक स्पष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि वे तब से एक-दूसरे से नहीं मिले हैं और बात भी नहीं की।
Project K: 'प्रोजेक्ट के' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया से हटाया फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर, जानें इसकी वजह

Zeeshan Ayyub has not Spoken to Kangana Ranaut After Manikarnika Actor Revealed the Reason
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, उन्होंने कंगना को एक अच्छी अभिनेत्री बताया और कहा कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने साथ में अच्छा समय बिताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ऐसे लोगों के दोस्त हैं जिनकी राजनीति से वह बिल्कुल सहमत नहीं हैं। इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने लल्लनटॉप को बताया कि  लोगों से उनकी न्यूनतम आवश्यकता यह है कि वे दूसरों की मौत को उचित नहीं ठहराएं, वे यह न कहें कि लिंचिंग पहले भी होती थी। 
TRP WEEK 28: टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमा ने मारी बाजी, टॉप 5 में 'फाल्तू' की धमाकेदार वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeeshan Ayyub has not Spoken to Kangana Ranaut After Manikarnika Actor Revealed the Reason
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

उनके मुताबिक अगर लोग इस तरह की बातें कहते हैं तो वह उन लोगों के साथ नहीं बैठ सकते। उन्होंने कहा कि वह तर्कसंगत चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन जब कोई पूछता है, 'क्या पहले भी लोग नहीं मरते थे? 'क्या नरसंहार नहीं हो रहे थे?' फिर यहीं वे इन बातों से लकीर खींच देते है।
Munmun Dhamecha: मुनमुन धमीचा को CBI ने भेजा समन, समीर वानखेड़े से जुड़े मामले में होगी पूछताछ

विज्ञापन
Zeeshan Ayyub has not Spoken to Kangana Ranaut After Manikarnika Actor Revealed the Reason
स्कूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो जीशान को हाल ही में करिश्मा तन्ना के साथ 'स्कूप' में देखा गया था। इस वेब सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था।  शो में उन्होंने एक पत्रकार का किरदार निभाया था। लोगों को सीरीज में अभिनेता का काम काफी पसंद आया था।
Gadar 2 Trailer: खत्म हुआ इंतजार, मेकर्स ने बता दिया कब रिलीज होगा 'गदर 2' का ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed