फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर कमेंट मांगने को लेकर पत्रकार पर बरसीं ऋचा चड्ढा, कर दिया ब्लॉक

Thu, 20 Jul 2023 05:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Jul 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha slams Journalist Who Asked her For Interview On Manipur Violence blocks him afterwards
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महिलाओं के लिए आवाज उठाने वाले हमारे इस देश में आए दिन किसी न किसी लड़की या महिला के साथ अभद्रता की जाती है। कुछ केस सामने आ जाते हैं, तो कुछ दबे रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ दो महिलाओं के साथ बीते महीने मणिपुर में हुआ था। मणिपुर में हुई वह अश्लील हरकत दो महीने बाद मीडिया सुर्खियों में आई है, जिसके बाद से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस घटना पर आक्रोशित नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी इस घटना को लेकर काफी गुस्से में हैं और हाल ही में उनका गुस्सा एक पत्रकार पर भी फूटा, जिसे सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस ने जमकर फटकार लगाई। 

Richa Chadha slams Journalist Who Asked her For Interview On Manipur Violence blocks him afterwards
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media

ऋचा चड्ढा आए दिन मुखरता से अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए रखती हैं और यही कारण है सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर अपना गुस्सा जाहिर किया। लेकिन इसके साथ ही ऋचा चड्ढा ने एक पत्रकार पर भी जमकर निशाना साधा, जिसने हाल ही में उनसे मणिपुर हिंसा पर इंटरव्यू मांगा था। 

Richa Chadha slams Journalist Who Asked her For Interview On Manipur Violence blocks him afterwards
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद ऋचा ने इसे 'शर्मनाक' और 'भयानक' बताया था। उन्होंने एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें एक पत्रकार ने उनसे चौंकाने वाली घटना पर कमेंट करने के लिए कहा था। ऋचा के जवाब में लिखा, 'ओह आखिरकार, आप दो महीने बाद तैयार हैं??? क्या यह अब एक ट्रेंडिंग टॉपिक है??? इस देश की महिलाएं बहुत आभारी हैं।' पत्रकार की क्लास लगाने के बाद ऋचा चड्ढा ने उस पत्रकार को ब्लॉक भी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha slams Journalist Who Asked her For Interview On Manipur Violence blocks him afterwards
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद ऋचा ने इसे 'शर्मनाक' और 'भयानक' बताया था। उन्होंने एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें एक पत्रकार ने उनसे चौंकाने वाली घटना पर कमेंट करने के लिए कहा था। ऋचा के जवाब में लिखा, 'ओह आखिरकार, आप दो महीने बाद तैयार हैं??? क्या यह अब एक ट्रेंडिंग टॉपिक है??? इस देश की महिलाएं बहुत आभारी हैं।' पत्रकार की क्लास लगाने के बाद ऋचा चड्ढा ने उस पत्रकार को ब्लॉक भी कर दिया। ऋचा ने चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मीडिया इसमें शामिल है।'

विज्ञापन
Richa Chadha slams Journalist Who Asked her For Interview On Manipur Violence blocks him afterwards
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा चड्ढा के अलावा अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री, कियारा आडवाणी, उर्मिला मातोंडकर, संजय दत्त, सोनू सूद, उर्फी जावेद, रेणुका शहाणे और बॉलीवुड के कई अन्य सेलेब्स ने भी इस घटना की निंदा की है। ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की बात करे को अभिनेत्री जल्द ही पॉडकास्ट शो  'वायरस 2062' के जरिए लोगों के बीच वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री इस शो में अपने पति अली फजल के साथ अपनी आवाज का जादू चलाती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed