हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि वह बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। इस बीच उनकी डायेक्टोरियल डेब्यू फिल्म के नाम से भी पर्दा उठ चुका है। इस फिल्म का टाइटल 'दोनों' रखा गया है।
Avnish Barjatya: सूरज बड़जात्या के बेटे की पहली फिल्म के नाम से उठा पर्दा, जानें कब होगा 'दोनों' का टीजर आउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजश्री प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल की तरफ से गुरुवार (20 जुलाई) को फिल्म का टीजर एनाउंसमेंट वीडियो जारी किया। इसके साथ प्रोडक्शन हाउस की तरफ से यह जानकारी भी दी गई कि फिल्म का टीजर 25 जुलाई को दर्शकों के लिए जारी कर दिया जाएगा।
Two strangers, one destination!#Dono, Teaser out on 25th July.
TRP WEEK 28: टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमा ने मारी बाजी, टॉप 5 में 'फाल्तू' की धमाकेदार वापसी
Directed by Avnish Barjatya@jiostudios #DonoTheFilm #TeaserOutOn25thJuly @dono_film pic.twitter.com/jU9IKw9eEn
फिलहाल, फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ चुकी है कि इससे सनी देओल के बेटे राजवीर और पूनम ढिल्लो की बेटी पालोमा ठकेरिया इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं।
Munmun Dhamecha: मुनमुन धमीचा को CBI ने भेजा समन, समीर वानखेड़े से जुड़े मामले में होगी पूछताछ
बता दें कि राजश्री प्रोडक्शन पारिवारिक और रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अवनीश की फिल्म भी रोमांटिक ड्रामा होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दोनों' न्यू एज रोमांटिक फिल्म होगी। फिल्म के नाम के एलान के बाद अब लोगों में इसके टीजर को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
Gadar 2 Trailer: खत्म हुआ इंतजार, मेकर्स ने बता दिया कब रिलीज होगा 'गदर 2' का ट्रेलर
Kay Kay Menon: पुलेला गोपीचंद की फिल्म से के के मेनन की बड़े पर्दे पर वापसी, सीधी टक्कर आयुष्मान खुराना से