पैन इंडिया स्टार प्रभास और साउथ निर्देशक नाग अश्विन 'प्रोजेक्ट के' के लिए साथ आए हैं। साइंस फिक्शन ड्रामा 'प्रोजेक्ट के' में दीपिका पादुकोण और खलनायक के रूप में कमल हासन हैं। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, लेकिन उम्मीद के मुकाबले उसे दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिला।
Project K: 'प्रोजेक्ट के' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया से हटाया फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर, जानें इसकी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को फिल्म के निर्माताओं ने प्रभास का पहला लुक साझा किया था। हालांकि, नेटिजन्स को यह पसंद नहीं आया। कई फिल्म प्रेमियों को लगा कि पहला लुक उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, जिससे प्रशंसकों में निराशा हुई। इसके बाद निर्माताओं ने ट्वीट और पोस्टर को हर जगह से हटाने का फैसला किया और उन्होंने पोस्टर का एक नया संस्करण जारी किया।
नए पोस्टर में प्रभास के पीछे एक सादा बैकग्राउंड है। निर्माताओं ने और कुछ नहीं बदला। कुछ नेटिजन्स ने सवाल किया कि जब प्रभास की उपस्थिति में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं था तो निर्माताओं ने पिछला पोस्टर क्यों हटा दिया। हालांकि, कई लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में जारी की जाने वाली अभिनेता की झलक अच्छी होगी।
Munmun Dhamecha: मुनमुन धमीचा को CBI ने भेजा समन, समीर वानखेड़े से जुड़े मामले में होगी पूछताछ
प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के अलावा फिल्म में हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। वैजयंती मूवीज ने इस बड़े बजट की फिल्म का निर्माण किया। संतोष नारायणन संगीत और स्कोर संभालेंगे। यह फिल्म 12 जनवरी, 2024 को भारत और दुनिया भर में रिलीज होगी।
Gadar 2 Trailer: खत्म हुआ इंतजार, मेकर्स ने बता दिया कब रिलीज होगा 'गदर 2' का ट्रेलर
बता दें कि 'प्रोजेक्ट के' इतिहास रचने जा रही है, क्योंकि फिल्म सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी) में जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। कॉमिक-कॉन में फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए दीपिका के अलावा फिल्म की पूरी टीम पहुंच चुकी है।
Kay Kay Menon: पुलेला गोपीचंद की फिल्म से के के मेनन की बड़े पर्दे पर वापसी, सीधी टक्कर आयुष्मान खुराना से