फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kay Kay Menon: पुलेला गोपीचंद की फिल्म से के के मेनन की बड़े पर्दे पर वापसी, सीधी टक्कर आयुष्मान खुराना से

Thu, 20 Jul 2023 02:40 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Jul 2023 02:40 PM IST
विज्ञापन
Kay Kay Menon to play lead role in Pullela Gopichand Badminton drama Love All film will release on August 25
लव आल, ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद की फिल्म 'लव आल' के जरिए अभिनेता के के मेनन की चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी होने जा रही है। यह फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज के दिन रिलीज होगी। पिछली बार बड़े पर्दे पर के के मेनन हिन्दी फिल्म 'पेनल्टी' में नजर आए थे। यह फिल्म 19 जुलाई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Kay Kay Menon to play lead role in Pullela Gopichand Badminton drama Love All film will release on August 25
के के मेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'लव आल' के जरिए अभिनेता के के मेनन की चार साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है । दिलचस्प बात यह है कि उनकी यह फिल्म भी स्पोर्ट पर आधरित है । फिल्म 'पेनल्टी' फुटबाल पर आधारित थी, जिसमे के के मेनन ने विक्रम सिंह का किरदार निभाया था । वहीं फिल्म 'लव आल' एक बैडमिंटल खिलाड़ी की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को पार करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।

Rajshri Deshpande: 'सेक्रेड गेम्स' के बाद राजश्री को मिले केवल इंटीमेट सीन वाले रोल के ऑफर, एक्ट्रेस का खुलासा

Kay Kay Menon to play lead role in Pullela Gopichand Badminton drama Love All film will release on August 25
के के मेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'पेनल्टी' के बाद अभिनेता के के मेनन की कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इस फिल्म के बाद वह डिज्नी प्लस हॉट स्टार की सीरीज 'स्पेशल ऑप्स', नेटफ्लिक्स की सीरीज 'रे' और डिज्नी प्लस हॉट स्टार की सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 1.5 द हिम्मत स्टोरी' मे खास किरदार में नजर आ चुके हैं। हाल ही में के के मेनन  अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'फर्जी' मे मंसूर दलाल की भूमिका में नजर आए।

Jawan: जवान में फैंस को देखने को मिलेंगे शाहरुख के कई एक्शन सीक्वेंस, जानें कब पूरी होगी इनकी शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Kay Kay Menon to play lead role in Pullela Gopichand Badminton drama Love All film will release on August 25
के के मेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक सुधांशु शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव आल' हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में एक साथ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

Celina Jaitly: 'इस सदमे से निकलने में पांच वर्ष लग गए,' जन्म के साथ बेटे को खोने पर छलका सेलिना जेटली का दर्द

विज्ञापन
Kay Kay Menon to play lead role in Pullela Gopichand Badminton drama Love All film will release on August 25
के के मेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में के के मेनन के अलावा श्रीस्वरा और स्वस्तिका मुखर्जी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इसी दिन अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ भी रिलीज हो रही है।

Sunny Leone: सनी लियोनी के नाम से नफरत करती थीं उनकी मां, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed