अभिनेत्री राजश्री देशपांडे को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' में देखा गया था। अभिनेत्री के दमदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने लोगों ने सराहा था। अब हाल ही में अभिनेत्री ने बताया है कि कैसे 'सेक्रेड गेम्स' की सफलता के बाद उन्हें केवल उन भूमिकाओं के लिए कॉल किया जाता था, जिसमें बोल्ड सीन्स शामिल होते थे। हाल ही में दिए इंटरव्यू में राजश्री ने बताया कि उन्होंने सेक्रेड गेम्स के बाद कुछ साल के लिए मुंबई छोड़ दिया, क्योंकि वह अपने एनजीओ के साथ अपने गांव में एक स्कूल का निर्माण कर रही थीं।
Rajshri Deshpande: 'सेक्रेड गेम्स' के बाद राजश्री को मिले केवल इंटीमेट सीन वाले रोल के ऑफर, एक्ट्रेस का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने बताया है कि जब 'सेक्रेड गेम्स' शुरू हो रहा था, तब उनकी मलयालम फिल्म एस दुर्गा भी काफी विवादों में घिरी हुई थी, इसलिए उद्योग में कई लोगों ने मान लिया था कि वह विवादास्पद भूमिकाएं लेने और अंतरंग दृश्य करने की इच्छुक अभिनेत्री हैं। इस दौरान उन्हें जो शो पेश किए गए, उनमें कोई स्क्रिप्ट भी शामिल नहीं थी। उन्होंने कहा कहा कि मुझे ऐसे फोन आ रहे थे कि इसमें अंतरंग दृश्य हैं, लेकिन आप इसके साथ सहज हैं, है ना?' मैं ऐसा कह रही थी 'स्क्रिप्ट क्या है? यह कौन कर रहा है?''
Manav Kaul Trial Period: कहां अटकी मानव कौल पर बरसने वाली दर्शकों की कृपा, जानिए इन 10 चर्चित किरदारों से
उन्होंने आगे कहा, “उस समय एस दुर्गा भी हर जगह विवादों में थी तो हर कोई सोचता था कि मैं एक विवादास्पद फिल्म कर सकती हूं। लोग कहते थे कि आप अंतरंग दृश्य कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आप इसमें फिट बैठती हैं और आप इसे करती हैं। कोई स्क्रिप्ट नहीं थी, कुछ भी नहीं।”
Manav Kaul Trial Period: कहां अटकी मानव कौल पर बरसने वाली दर्शकों की कृपा, जानिए इन 10 चर्चित किरदारों से
राजश्री ने आज के दौर में हो रहे प्रोडक्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह मैगी नूडल्स जैसा हो गया है। आप दो महीने में एक स्क्रिप्ट लिखते हैं। दो महीने में शूट करते हैं। दो महीने में पोस्ट प्रोडक्शन करते हैं और सातवें महीने में आपकी रिलीज होती है और यही वह फॉर्मूला है, जिसका बहुत सारे लोग अनुसरण कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि कला का कोई फॉर्मूला होता है। यह कुछ ऐसा है, जिसे आपको हर दिन, हर सेकंड तलाशना होगा।
Genelia D'souza: रितेश देशमुख के कहने पर जेनेलिया ने छोड़ी थी एक्टिंग? वर्षों बाद एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
राजश्री ने नेटफ्लिक्स सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' में नीलम कृष्णमूर्ति की भूमिका निभाई। 1997 में हुई उपहार सिनेमा त्रासदी पर आधारित, राजश्री का चरित्र वास्तविक जीवन के व्यक्ति पर आधारित था, जिसने 'ट्रायल बाय फायर: द ट्रैजिक टेल ऑफ द उपहार फायर ट्रेजेडी' नामक पुस्तक लिखी थी।
SOTY 3: मोहनलाल के बाद अब इस स्टारकिड पर मेहरबान हुए करण जौहर, वेब सीरीज में दिया बड़ा मौका

कमेंट
कमेंट X