{"_id":"5bdd6cb5bdec2269ab3a0f48","slug":"zero-trailer-launch-shahrukh-khan-wishes-deepika-padukone-ignore-comment-on-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के ट्रेलर लांचिंग पर प्रियंका की शादी पर किंग खान ने साधी चुप्पी, दीपिका पर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के ट्रेलर लांचिंग पर प्रियंका की शादी पर किंग खान ने साधी चुप्पी, दीपिका पर कही ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika and shahrukh
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लांच हो गया है। ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 17 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे देखने वालों की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना भी मौजूद थीं। इस दौरान जब किंग खान से दीपिका और प्रियंका की शादी के बारे में पूछा गया तो वह प्रियंका की शादी पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
Trending Videos
2 of 5
zero trailer launch
- फोटो : twitter
'जीरो' फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन पर ही लांच किया गया। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने किंग खान से दीपिका और प्रियंका की शादी से जुड़ा सवाल पूछा। तभी किंग खान ने कहा - 'दीपिका पादुकोण को मेरा बहुत प्यार। भगवान उन्हें सारी खुशियां दें। जब मैंने उनकी शादी के बारे में सुना तो तुरंत फोन किया। मैंने कहा जैसे मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हूं वैसे वह भी रहे। आप दोनों को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka and shahrukh
- फोटो : File Photo
शाहरुख के इस जवाब के बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह प्रियंका को भी शादी की बधाई देंगे। हुआ ठीक इसके उलट। किंग खान प्रियंका पर कुछ भी कहने से कतराते नजर आए। दरअसल, फिल्म 'डॉन' के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख में नजदीकियां बढ़ने लगी थी। कहा जा रहा था कि इन दोनों का अफेयर चल रहा है। हालांकि यह बात शाहरुख की पत्नी गौरी तक पहुंची और उसके बाद दोनों ने कभी भी एक साथ काम नहीं किया।
4 of 5
om shanti om
- फोटो : twitter
दीपिका की बात करें तो दीपिका ने शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। दीपिका की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' थी। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी जिसे फराह खान ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी और दीपिका का करियर चल पड़ा था। तब से दीपिका शाहरुख खान को बहुत मानती हैं। इस फिल्म के बाद दीपिका शाहरुख खान के साथ 3 और फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka and nick
- फोटो : File Photo
इन फिल्मों में 'बिल्लू', 'हैप्पी न्यू इयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' शामिल है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 15 नवंबर को है। तो वहीं प्रियंका और निक की शादी की तारीख 2 दिसंबर बताई जा रही है। हालांकि शादी की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है प्रियंका और निक ने शादी के लिए जोधपुर का पैलेस बुक कराया है जहां पर दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X