फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zinda Banda: 'जिंदा बंदा' के लिए करियर में पहली बार शाहरुख ने किया यह खास काम, कड़ी मेहनत कर हासिल की महारत

Tue, 01 Aug 2023 06:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 01 Aug 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Zinda Banda Shah Rukh Khan Lip Synched Jawan first Song In 3 Languages Tamil Telugu Hindi for Atlee Kumar film
जिंदा बंदा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 'पठान' की अपार सफलता के बाद एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें इंडस्ट्री का किंग क्यों कहा जाता है। अभिनेता की आगामी एक्शन फिल्म 'जवान' लोगों के बीच पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है और जब से इसका पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज हुआ है तब से सभी की उम्मीदें इससे और ज्यादा बढ़ गई हैं। इस गाने ने शाहरुख खान के फैंस के अंदर 'जवान' के लिए एक अजीब सा उत्साह भर दिया है, जो देखने लायक है। गाने में शाहरुख खान के डांस से लेकर इसके बोल तक पर लोग बेहिसाब प्यार बरसा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए किंग खान को कितनी मेहनत करनी पड़ी? अगर नहीं तो बता दें कि अभिनेता ने इस गाने को एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन भाषाओं में लिप-सिंक किया है।

Zinda Banda Shah Rukh Khan Lip Synched Jawan first Song In 3 Languages Tamil Telugu Hindi for Atlee Kumar film
जिंदा बंदा - फोटो : social media

शाहरुख खान स्टारर फिल्म पहले ही ट्रेलर में परोसे गए अपने धमाकेदार एक्शन सीन्स से लोगों का दिल जीत रही है, और अब इसके पहले गाने 'जिंदा बंदा' ने लोगों की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 'जिंदा बंदा' ने केवल एक डांस नंबर है, बल्कि यह अलग-अलग संस्कृतियों और भाषाओं का मिक्स वर्जन है। इस गाने ने लोगों के दिलों को इस कदर प्रभावित किया है कि कोई भी इसकी धुन सुनने के बाद अपने पैर थिरकने से नहीं रोक पा रहा है। इस गाने को फैंस के लिए खास बनाने के लिए मेकर्स और शाहरुख खान द्वारा हर संभव प्रयास किया गया है।

Zinda Banda Shah Rukh Khan Lip Synched Jawan first Song In 3 Languages Tamil Telugu Hindi for Atlee Kumar film
जिंदा बंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने अब तक के शानदार करियर में पहली बार, शाहरुख खान ने एक ही गाने को एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग भाषाओं में लिप-सिंक किया है। यह गाना हिंदी समेत तेलुगु और तमिल में भी रिलीज किया गया है। तमिल 'जिंदा बंदा' को 'वंधा एडम' नाम से रिलीज किया गया है, वहीं तेलुगु में इसका नाम 'धुम्मे धुलिपेला' रखा गया है। शाहरुख खान ने इस गाने के लिए डांस से लेकर लिप-सिंकिंग तक सभी भाषाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने तमिल और तेलुगु में लिरिक्स सीखने में समय बिताया और चेन्नई यूनिट की मदद से अभिनेता ने शूटिंग के लिए अपने लिप-सिंक को बेहतर बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zinda Banda Shah Rukh Khan Lip Synched Jawan first Song In 3 Languages Tamil Telugu Hindi for Atlee Kumar film
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

'जिंदा बंदा' की शूटिंग पांच दिनों तक चली थी, जिसके दौरान क्रू ने गाने को भव्य बनाने का हर संभव प्रयास किया। शाहरुख खान से लेकर क्रू मेंबर्स तक सभी की उस मेहनत का ही नतीजा है कि 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' आते ही छा गया है। इस गाने को रिलीज के 24 घंटों में 46 मिलियन व्यूज मिले हैं, जो काबिले तारीफ है। 
Made In Heaven 2: 'मेड इन हेवन 2' बनाने में क्यों लगे चार साल? रीमा कागती ने कोविड-19 का जिक्र कर दिया जवाब

विज्ञापन
Zinda Banda Shah Rukh Khan Lip Synched Jawan first Song In 3 Languages Tamil Telugu Hindi for Atlee Kumar film
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' का निर्देशन साउथ के चर्चित निर्माता एटली कुमार द्वारा किया गया है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सनाया मल्होत्रा और प्रियामणि जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। जवान के अलावा शाहरुख खान की इसी साल एक और फिल्म रिलीज होने वाली है। यह फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'डंकी' है, जिसमें अभिनेता के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed