फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पृथ्वीराज से लेकर रणबीर कपूर के साथ किया इस एक्ट्रेस ने काम, 102 साल की उम्र में भी था जज्बा

Sat, 27 Apr 2019 05:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 27 Apr 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Zohra Sehgal worked with prudhvi raj kapoor to ranbir kapoor
zohra

थियेटर से लेकर फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली जोहरा सहगल का जन्म सहारनपुर में ढोली खाल के पास मोहल्ला दाऊद सराय में 27 अप्रैल 1912 को पठान मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम साहेबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्ला खान था। उनके पिता मुमताज उल्ला खान और नातिका उल्ला खान उतर प्रदेश के रामपुर निवासी थे।

Zohra Sehgal worked with prudhvi raj kapoor to ranbir kapoor
zohra sehgal

सात बच्चों में तीसरे नंबर की जोहरा बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा वाली थीं, लेकिन अपनी रुचि के अनुसार नृत्य और रंगमंच में 14 साल तक सक्रिय रहने के बाद उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर फिल्मी दुनिया के नाम रहा। वह अकेली ऐसी शख्स रहीं, जिन्होंने पृथ्वीराज कपूर, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर नए जमाने के अभिनेता रणबीर कपूर तक के साथ अभिनय कर छाप छोड़ी। 

Zohra Sehgal worked with prudhvi raj kapoor to ranbir kapoor
zohra sehgal

जोहरा ने अपनी पढा़ई क्वीन मैरी कॉलेज से पूरी की और उनके लिए कॉलेज में पर्दा रखना अनिवार्य था। साल 1930 में जोहरा जर्मनी चली गईं, वहां जाकर उन्होंने मॉर्डन डांस की शिक्षा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zohra Sehgal worked with prudhvi raj kapoor to ranbir kapoor
जोहरा सहगल - फोटो : social media

जोहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस नहीं की थी बल्कि एक डांसर के रूप में की थी। बतौर एक्ट्रेस उन्होंने पहली फिल्म धरती के लाल में अभिनय किया था। जोहरा का फिल्म सफर काफी अलग है और उनकी जवानी के दिनों की फिल्मों से ज्यादा उन्हें उनके नानी-दादी के किरदार के लिए याद किया जाता है।

विज्ञापन

zohra

Zohra Sehgal worked with prudhvi raj kapoor to ranbir kapoor
zohra

जोहरा ने फिल्म चीनी कम, दिल से, सांवरिया, बेंड इट लाइक बेकहम जैसी फिल्मों में काम किया। जोहरा को फिल्मों के साथ ही टीवी में भी सफलता मिली। 80 साल की उम्र में उन्होंने कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से जंग जीती थी। जोहरा ने 102 साल की उम्र में 2014 में दुनिया को अलविदा कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed