अभिनेता-निर्देशक-निर्माता-लेखक फरहान अख्तर के 48वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन जोया अख्तर ने कुछ खास अंदाज में जन्ददिन की शुभकामना दी है। जोया ने सोशल मीडिया पर किसी फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा करते हुए फरहान के लिए जन्मदिन का हार्दिक संदेश लिखा था।
Farhan Akhtar: बहन जोया अख्तर और गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने फरहान को दी शुभकामनाएं, कहा- आपके जीवन का सबसे अच्छा वर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए जोया लिखती हैं, "मेरी बात सुनो, यह आपके जीवन का सबसे अच्छा वर्ष होने वाला है #happybirthday #bestbirthdayever #bestboyever #iloveyou @faroutakhtar।"
बता दें कि जोया अख्तर ने हाल ही में फिल्म 'जी ले जरा' पर काम शुरू किया है। इस फिल्म में कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस रोड ट्रिप फिल्म में फरहान निर्देशक की कुर्सी पर लौटते हुए दिखाई देंगे। कहानी जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा सह-लिखी जा रही है।
जोया अख्तर के अलावा अभिनेता फरहान को उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी जन्मदिन की शुभकामना दी है। इंस्टाग्राम पर शिबानी ने फरहान के साथ कई मजेदार तस्वीरें साझा कीं और उनके लिए प्यारा संदेश लिखा है।
शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में शिबानी ब्लैक वेलवेट हाई स्लिट गाउन में स्टनिंग लग रही हैं, वहीं फरहान ब्लैक सूट में भी उतने ही डैपर लग रहे है। फरहान को विश करते हुए शिबानी ने लिखा, "माई फू, यह आपका सबसे अच्छा साल होगा लव यू फॉरएवर हैप्पी बर्थडे @faroutakhtar #happybirthday #love #goodvibesonly।"