{"_id":"5c6bf22ebdec22736d6a1ee2","slug":"zoya-akhtar-says-ranvir-singh-was-best-to-play-the-role-of-emotional-rapper-in-gully-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोया अख्तर बोलीं- ‘गली बॉय’ का किरदार केवल रणवीर ही निभा सकते थे, वह बेहद संवेदनशील हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जोया अख्तर बोलीं- ‘गली बॉय’ का किरदार केवल रणवीर ही निभा सकते थे, वह बेहद संवेदनशील हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 19 Feb 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gully Boy film
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा 5वें दिन भी बरकरार है। अब इस फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर का कहना है कि फिल्म ‘गली बॉय’ में एक भावुक रैपर मुराद की भूमिका निभाना अभिनेता रणवीर सिंह के लिए मुश्किल काम नहीं था।
2 of 5
Gully Boy
- फोटो : social media
जोया और रणवीर इससे पहले फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में एक साथ काम कर चुके हैं। पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में जोया ने कहा- हम हमेशा रणवीर की उत्साह से भरी हंसती खेलती छवि देखते हैं लेकिन वह बेहद भावुक, चीजों को काफी गहराई से समझने वाले और संजीदा इंसान हैं।
3 of 5
Gully Boy film
- फोटो : twitter
जोया ने आगे कहा- मेरी उनसे गहरी दोस्ती है और मुझे पता है कि वह बेहद संवेदनशील है। इसलिए मेरे लिए उनसे यह कराना आसान था। मुझे लगता है कि वह बेहतरीन अभिनेता हैं और मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई किरदार है जिसे वह निभा ना सकें।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gully boy
- फोटो : file photo
यह सवाल किए जाने पर, कि क्या उनका अत्यधिक उत्साह उनकी छवि का केवल एक हिस्सा है, जोया ने कहा, ‘‘ नहीं वह ऐसे ही हैं। वह एक ‘कम्पलीट पैकेज’ हैं। जोया फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर और आलिया भट्ट की अदाकारी को मिल रही सराहना से बहुत खुश हैं। फिल्म ‘गली बॉय’ 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
gully boy
- फोटो : social media
बात करें फिल्म की तो फिल्म ने अब तक 80 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'गली बॉय' फिल्म का बजट 75 करोड़ के करीब था। ऐसे में यह फिल्म बजट निकालकर अब कमाई की ओर बढ़ गई है। 'गली ब्वॉय' को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।