{"_id":"666c0e16d1e7dfe4990e6e0a","slug":"border-2-will-release-on-23rd-january-2026-sunny-deol-shares-big-update-india-biggest-war-film-2024-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Border 2 Release Date: सैनिक बन धमाल मचाने को तैयार सनी देओल, 'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Border 2 Release Date: सैनिक बन धमाल मचाने को तैयार सनी देओल, 'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बीते दिन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर के सीक्वल का आधिकारिक एलान किया था, जिसके बाद से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। दर्शक बेसब्री से बॉर्डर 2 से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अब निर्माताओं ने फिल्म को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। सनी देओल की फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। यह फिल्म डेढ़ साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
2 of 4
फिल्म बॉर्डर
- फोटो : एक्स
27 साल बाद 'बॉर्डर' के सीक्वल की घोषणा करने के बाद अब 'बॉर्डर 2' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान कर निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार, 13 जून, 2024 को 'बॉर्डर' के 27 साल पूरे होने पर मनाया गया था। इस मौके पर ही फिल्म के निर्माताओं ने सीक्वल की घोषणा की। अब उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, 'बॉर्डर 2' की आधिकारिक पुष्टि करने के बाद निर्माताओं ने अब 'बॉर्डर 2' की रिलीज की तारीख 23 जनवरी, 2026 घोषित की है। उत्साह, उदासीनता और एक महाकाव्य सिनेमाई अनुभव से भरे सप्ताहांत का वादा करने के लिए अपने कैलेंडर पर तारीख नोट करें।'
3 of 4
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसका मतलब यह साफ है कि बॉर्डर 2 अब 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। इससे पहले अनाउंसमेंट वीडियो ने वीडियो में सनी ने कहा था, '27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने आ रहा है। वीडियो में 'बॉर्डर 2' को 'भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म' बताया गया है। बैकग्राउंड में रूपकुमार राठौड़ और सोनू निगम का चार्टबस्टर गाना 'संदेशे आते हैं' बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार हैं। इससे पहले वे 'दिल बोले हड़िप्पा', 'जट्ट एंड जूलियट', 'पंजाब 1984' और 'केसरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। हाल ही में 'बॉर्डर 2' को लेकर खबर आई थी कि फिल्म की टीम अक्टूबर 2024 से शूटिंग शुरू करेगी। दावा किया गया था कि बॉर्डर 2' के पीछे की टीम हर चीज को तैयार करने के लिए प्रयास कर रही है और इसे बनाने में काफी समय लगा है, क्योंकि वे पहली फिल्म के परिमाण के साथ न्याय करना चाहते थे। अब तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं ओट ऐसे में टीम शूटिंग शुरू कर देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।