फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: क्रिकेटर का रोल निभा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, किसी ने मारे छक्के तो किसी ने उड़ाई गिल्लियां

Fri, 14 Jun 2024 02:44 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 02:44 PM IST
सार

रानी मुखर्जी ने दिल बोले हड्डिपा में एक ऐसी पंजाबी लड़की का किरदार निभाया था, जो पुरुषों की क्रिकेट टीम में शामिल होकर वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा रखती हैं। 

विज्ञापन
Actresses Who Played the Role of Cricketer Rani Mukerji Saiyami Kher Taapsee Pannu Janhvi Kapoor
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों क्रिकेट के शौकीन लोगों की चांदी कट रही हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। सभी अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन कर रहे हैं। क्रिकेट का बॉलीवुड से भी बड़ा खास नाता है। क्रिकेट पर कई हिंदी फिल्में बन चुकी हैं। अधिकतर फिल्मों में पुरुष कलाकार ही क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं, लेकिन कुछ मौके ऐसे भी आ चुके हैं, जब महिला कलाकार हाथ में गेंद और बल्ला थामकर क्रिकेट के मैदान में दिखाई दी थी। आइए जानते हैं, ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में।
Actresses Who Played the Role of Cricketer Rani Mukerji Saiyami Kher Taapsee Pannu Janhvi Kapoor
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranimukherjeefp

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने 'दिल बोले हड्डिपा' में एक ऐसी पंजाबी लड़की का किरदार निभाया था, जो पुरुषों की क्रिकेट टीम में शामिल होकर वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा रखती हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, अनुपम खेर, शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत ने भी काम किया था। फिल्म का निर्दशन अनुराग सिंह ने किया था। इसे 2009 में रिलीज किया गया था। 

Actresses Who Played the Role of Cricketer Rani Mukerji Saiyami Kher Taapsee Pannu Janhvi Kapoor
सय्यामी खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @saiyami

सय्यामी खेर

सय्यामी खेर भी क्रिकेटर का रोल अदा कर चुकी हैं। उन्होंने 'घूमर' फिल्म में एक ऐसी गेंदबाज की भूमिका निभाई थी, जो एक हादसे में अपना दाया हाथ गवां चुकी होती है और कोच की मदद से एक नया बॉलिंग एक्शन तैयार करती है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने उनके कोच का किरदार अदा किया था। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था। फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Who Played the Role of Cricketer Rani Mukerji Saiyami Kher Taapsee Pannu Janhvi Kapoor
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू, मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आई थीं। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Actresses Who Played the Role of Cricketer Rani Mukerji Saiyami Kher Taapsee Pannu Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर हाल ही में, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी डॉक्टर की भूमिका निभाई थी, जो क्रिकेट की शौकीन होती है। महेंद्र नाम के विफल क्रिकेटर से शादी के बाद वो एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरती है। फिल्म में राजकुमार राव ने भी अभिनय किया था। इसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed