Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Aamir Khan Sitaare Zameen Par Slowly Move To 100 Crore Kuberaa Earnings Continues Fallen
{"_id":"685cb0ce53e8351df80579ab","slug":"box-office-collection-aamir-khan-sitaare-zameen-par-slowly-move-to-100-crore-kuberaa-earnings-continues-fallen-2025-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: धीरे-धीरे आगे बढ़ रही ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुबेर’ की बिगड़ी रफ्तार; जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: धीरे-धीरे आगे बढ़ रही ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुबेर’ की बिगड़ी रफ्तार; जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Jun 2025 08:02 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की ‘कुबेर’ के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। जानते हैं बुधवार को इन दोनों फिल्मों का कैसा रहा कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इस समय भरपूर मनोरंजन उपलब्ध है। क्योंकि अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं। ‘सितारे जमीन पर’ से लेकर ‘हाउसफुल 5’ तक कई फिल्में इन दिनों थिएटर में बनी हुई हैं। जानते हैं बुधवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
2 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : अमर उजाला
सितारे जमीन पर
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ लगातार लोगों की प्रशंसा बटोर रही है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ‘सितारे जमीन पर’ ने बुधवार को अपने छठे दिन 6.77 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 8.5 करोड़ रुपए रहा था। इस तरह से आमिर की फिल्म छह दिनों में 81.92 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। अब फिल्म की नजर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर टिकी हुई है।
3 of 5
फिल्म कुबेर
- फोटो : X
कुबेर
‘सितारे जमीन पर’ के साथ ही रिलीज हुई धनुष की ‘कुबेर’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे लगातार आगे बढ़ रही है। बुधवार को अपने छठे दिन ‘कुबेर’ ने 4.03 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि इससे पहले पांचवे दिन फिल्म का कलेक्शन 5.85 करोड़ रुपए रहा था। इस तरह से छह दिनों में फिल्म ने अब तक कुल 65.28 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, वर्ल्डवाइड ‘कुबेर’ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : यूट्यूब
हाउसफुल 5
इन एक हफ्ते पुरानी फिल्मों के बीच अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ 20 दिन बिताने के बाद भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, जाहिर है कि अब फिल्म की कमाई कम होने लगी है। 20वें दिन बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 90 लाख रुपए की कमाई की। यह पहली बार है जब हाउसफुल 5 की कमाई करोड़ से नीचे आई है। इससे पहले 19वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से ‘हाउसफुल 5’ 20 दिनों में कुल 179.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन
इन बॉलीवुड फिल्मों के बीच अंग्रेजी फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ के हिंदी वर्जन ने 13वें दिन बुधवार को सिर्फ 8 लाख रुपए का कलेक्शन किया। जबकि अंग्रेजी वर्जन की कमाई 31 लाख रुपए रही। अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत में ये फिल्म अब तक कुल 21.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।