Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Know Rajkummar Rao Mr and Mrs Mahi Savi Srikanth and Bhaiyya ji Film earnings
{"_id":"665d2d7cac1e972db00f94c8","slug":"box-office-collection-know-rajkummar-rao-mr-and-mrs-mahi-savi-srikanth-and-bhaiyya-ji-film-earnings-2024-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: रविवार को मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई में हल्का सुधार, श्रीकांत-भैया जी का बुरा हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: रविवार को मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई में हल्का सुधार, श्रीकांत-भैया जी का बुरा हाल
रविवार का दिन फिल्मों के लिए काफी शुभ होता है। वीकएंड पर सिनेमाघरों में दर्शकों की काफी भीड़ होती है। इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्मों की बहार आई हुई है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' और दिव्या खोसला की 'सावी' शामिल है। इन फिल्मों के आते ही राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' सिनेमाघरों को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है...
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में असफल रही हो, लेकिन अभिनेता की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ जान्हवी कपूर भी स्क्रीन साझा कर रही हैं। फिल्म ने तीसरे दिन 4.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 16.28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
3 of 5
सावि रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'सावि' की ओपनिंग काफी निराशाजनक रही है। दिव्या खोसला की फिल्म ने तीसरे दिन महज 26 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक 73 लाख रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ‘सावि’ एक पत्नी के अपने पति को जेल की ऊंची ऊंची दीवारों से मुक्त कराने की मुहिम के साथ शुरू होती है और उसे अस्पताल से भगाने की कोशिशों के साथ औंधे मुंह आकर गिरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीकांत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से पहले राजकुमार राव की एक और फिल्म 'श्रीकांत' दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगी हुई है। यह फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है, फिल्म ने 24वें दिन 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 44.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
भैया जी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' दर्शकों के दिलों में उतरने में असफल साबित हुई है। अपनी 100वीं फिल्म में अभिनेता जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। मनोज बाजपेयी की भैया जी की हालत भी खस्ता चल रही है, फिल्म ने रविवार को 28 लाख रुपये का कलेक्शन किाृया है, इस फिल्म ने अब तक कुल 9.33 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।