Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Maalik And Superman Earnings Hike On Tuesday Aankhon Ki Gustaakhiyan Continue Suffering
{"_id":"68770d38fa9273695201ec91","slug":"box-office-collection-maalik-and-superman-earnings-hike-on-tuesday-aankhon-ki-gustaakhiyan-continue-suffering-2025-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: मंगलवार को बढ़ी ‘मालिक’ और ‘सुपरमैन’ की कमाई, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की हालत हुई और भी खराब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: मंगलवार को बढ़ी ‘मालिक’ और ‘सुपरमैन’ की कमाई, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की हालत हुई और भी खराब
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, इनमें हॉलीवुड फिल्म सुपरमैन बॉलीवुड की ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जानते हैं मंगलवार को क्या रहा बॉक्स ऑफिस का हाल।
2 of 6
मालिक
- फोटो : एक्स
मालिक
राजकुमार राव का गैंगस्टर अवतार लोगों को धीरे-धीरे लुभा रहा है। सोमवार को जहां फिल्म ने 1.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं मंगलवार को इस कमाई में मामूली उछाल देखने को मिली। पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 2 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 18 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
3 of 6
सुपरमैन
- फोटो : X
सुपरमैन
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ लगातार बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। सोमवार को 2.30 करोड़ की कमाई करने वाली ‘सुपरमैन’ के कलेक्शन में मंगलवार मामूली उछाल देखने को मिला। पांचवें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए जुटाए। इस तरह से फिल्म की कमाई अब 31.05 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आंखों की गुस्ताखियां
- फोटो : एक्स
आंखों की गुस्ताखियां
‘मालिक’ और ‘सुपरमैन’ के साथ रिलीज हुई विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है। सोमवार को 15 लाख रुपए जुटा पाने वाली फिल्म मंगलवार को और भी नीचे आ गई और सिर्फ 11 लाख रुपए ही हासिल कर पाई। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन महज 1.56 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मेट्रो इन दिनों
अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ धीमे-धीमे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। सोमवार को 1.25 करोड़ की कमाई करने वाली ‘मेट्रो इन दिनों’ की मंगलवार की कमाई में बढ़त देखने को मिली। अपने 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से 12 दिनों में फिल्म अब तक 41.40 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।