फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर ‘छावा’, जानिए अन्य फिल्मों का हाल

Thu, 06 Mar 2025 08:19 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 08:19 AM IST
सार

Box Office Report: बुधवार को ‘छावा’ की कमाई में उछाल आया है। सोहम शाह की ‘क्रेजी’ लाखों में कलेक्शन कर रही है। ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ सिनेमाघरों से कभी भी गायब हो सकती है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?

विज्ञापन
Box Office Collection of chhaava crazxy and superboys of malegaon check day wise earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी एतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। विक्की कौशल के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया और इसमें उनका साथ निभाया रश्मिका मंदाना और विनीत सिंह सहित अन्य कलाकारों ने। इसी की बदौलत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

दूसरी ओर सोहम शाह की कम बजट वाली फिल्म ‘क्रेजी’ की हालत भी ठीक नहीं चल रही है, फिल्म सिनेमाघरों में बने रहने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। सोहम  की फिल्म ने एक करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी। वहीं, ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ सिनेमाघरों में बस चंद दिनों की मेहमान लग रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने रिलीज के 20वें दिन कितना कलेक्शन किया?

Box Office Collection of chhaava crazxy and superboys of malegaon check day wise earning
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

'छावा' का 20वें दिन का कलेक्शन
विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन कुल 6.24 करोड़ का कलेक्शन किया है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है। बीते दिन फिल्म ने 5.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Box Office Collection of chhaava crazxy and superboys of malegaon check day wise earning
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

‘छावा’ का कुल कलेक्शन
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस से अब तक 478.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 219.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 180.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से 21.85 करोड़ रुपये दूर है। यह कलेक्शन करते ही फिल्म 500 करोड़ी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection of chhaava crazxy and superboys of malegaon check day wise earning
क्रेजी - फोटो : इंस्टाग्राम

‘क्रेजी’ का छठे दिन का कलेक्शन
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग ही एक करोड़ रुपये के साथ शुरू की थी। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Box Office Collection of chhaava crazxy and superboys of malegaon check day wise earning
'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ छठे दिन का कलेक्शन
‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ सिनेमाघरों में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म की कमाई 20 लाख रुपये से भी नीचे आ चुकी है। अब देखना है कि यह कितने दिन सिनेमाघरों में टिकी रह पाती है। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी अब तक की कुल कमाई 2.37 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed