फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए शुभ रहा मंगलवार, ‘निशानची’-’मिराय’ की गिरी कमाई; जानें बाकी फिल्मों का हाल

Wed, 24 Sep 2025 08:18 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 24 Sep 2025 08:18 AM IST
सार

Box Office Collection: मंगलवार का दिन 'जॉली एलएलबी 3' के लिए शुभ समाचार लेकर आया। हालांकि, कुछ फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त कमाई हुई। जानिए 'निशानची' से लेकर 'लोका चैप्टर 1' तक का कलेक्शन।

विज्ञापन
Box office collection of jolly llb 3 nishaanchi mirai demon slayer lokah chapter 1
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों को दिखाई जा रही हैं। बीत शुक्रवार को भी तमाम फिल्में रिलीज हुई। अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो मंगलवार का दिन 'जॉली एलएलबी 3' के लिए अच्छा साबित हुआ, क्योंकि इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिली है। वहीं 'निशानची', 'मिराय' से लेकर 'लोका चैप्टर 1' तक के कलेक्शन में गिरावट आई है। 

Box office collection of jolly llb 3 nishaanchi mirai demon slayer lokah chapter 1
‘जॉली एलएलबी 3’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत 'जॉली एलएलबी 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते मंगलवार को 6.61 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने सोमवार को 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'जॉली एलएलबी 3' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 65.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों द्वारा फिल्म को तारीफें मिल रही हैं। अब देखना होगा कि ये हफ्ता फिल्म के लिए कैसा साबित होता है।

Box office collection of jolly llb 3 nishaanchi mirai demon slayer lokah chapter 1
'निशानची' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

निशानची
अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' थिएटर्स में 19 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने मंगलवार को मात्र 6 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने सोमवार को 12 लाख रुपये कमाए थे। अभी तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 1.11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection of jolly llb 3 nishaanchi mirai demon slayer lokah chapter 1
मिराय - फोटो : x
मिराय
साउथ अभिनेता तेजा सज्जा अभिनीत ‘मिराय’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। वहीं बीते दिन मंगलवार को फिल्म ने 1.72 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को इसने 1.8 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 82.52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में तेज सज्जा के अलावा मांचू मनोज भी मौजूद हैं, जो खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Box office collection of jolly llb 3 nishaanchi mirai demon slayer lokah chapter 1
डेमन स्लेयर - फोटो : x

डेमन स्लेयर
जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को 75 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने सोमवार को 71 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 63.91 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed