फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 'मां' और 'एफ1' के लिए शुभ रहा मंगलवार, लेकिन ‘कन्नप्पा’ हुई धराशाई, जानें अन्य फिल्मों का हाल

Wed, 02 Jul 2025 08:57 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 02 Jul 2025 08:57 AM IST
सार

Box Office Collection: मंगलवार का दिन कुछ फिल्मों के लिए शुभ रहा, तो कुछ के लिए अशुभ। काजोल की फिल्म 'मां' में थोड़ी बढ़त देखने को मिली। आइए जानते हैं बॉलीवुड समेत साउथ और हॉलीवुड फिल्मों का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 

विज्ञापन
Box office collection of maa f1 kannappa sitaare zameen par kuberaa
कन्नप्पा, मां और एफ1 - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों का बाजार इस समय गरम हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल होता नहीं दिख रहा है। इस समय बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड की फिल्में थिएटर में दिखाई जा रही हैं। मंगलवार के दिन कमाई के मामले में 'मां' और 'एफ 1' में बढ़त देखने को मिली, लेकिन 'कन्नप्पा' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं अन्य फिल्मों का क्या हाल रहा। 

Box office collection of maa f1 kannappa sitaare zameen par kuberaa
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

मां
काजोल की फिल्म 'मां' के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहा, क्योंकि इसकी कमाई में सोमवार की तुलना में बढ़ोत्तरी दिखी है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं शनिवार और रविवार को फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। बीते दिन मंगलवार को फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को 'मां' फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

Box office collection of maa f1 kannappa sitaare zameen par kuberaa
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम

कन्नप्पा
विष्णु मांचू अभिनीत 'कन्नप्पा' भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। इस फिल्म की कहानी का प्लॉट पौराणिक कथाओं पर आधारित हैं। इसमें कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं, जैसे अक्षय कुमार, मोहनलाल, प्रभास और काजल अग्रवाल आदि। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन 'कन्नप्पा' ने कुछ खास कमाल नहीं किया है। बीते दिन मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को फिल्म ने 2.3 करोड़ रुपये कमाए थे। ये दिखाता है कि मंगलवार का दिन फिल्म के लिए शुभ नहीं रहा। अभी तक फिल्म ने कुल 27.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection of maa f1 kannappa sitaare zameen par kuberaa
एफ1 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

एफ1
हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की फिल्म 'एफ 1' भारतीय सिनेमाघरों में कमाल करती दिख रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'एफ 1' ने बीते दिन मंगलवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो अभी तक यह फिल्म पांच दिनों में  28.50 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हुई है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।

विज्ञापन
Box office collection of maa f1 kannappa sitaare zameen par kuberaa
'सितारे जमीन पर' - फोटो : अमर उजाला

सितारे जमीन पर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। मंगलवार का दिन फिल्म के लिए बहुत शुभ साबित हुआ। फिल्म ने मंगलवार को 4.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि सोमवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को थिएटर में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और अभी तक 'सितारे जमीन पर' ने 130.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके अलावा फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 20.2 करोड़, जबकि रविवार को 27.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed