सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jani Master: सलमान से लेकर अल्लू अर्जुन तक को अपने इशारों पर नचाया, करियर की हाइट पर लगे यौन शोषण के आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Jul 2025 08:40 AM IST
सार

Jani Master Birthday Special: साउथ और बॉलीवुड में बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए मशहूर जानी मास्टर को पिछले साल बड़ा झटका लगा। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी अहम बातें।

विज्ञापन
Jani Master Birthday Special he worked with salman khan and allu arjun thec accused for harrasment
सलमान खान के साथ जानी मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में कई मशहूर गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। उन्होंने साउथ में 'बाहुबली' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है, तो वहीं बॉलीवुड में 'जय हो' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है। अभी उनका करियर चमकने ही लगा था कि उस पर ग्रहण लग गया। 


जानी मास्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें।

Trending Videos
Jani Master Birthday Special he worked with salman khan and allu arjun thec accused for harrasment
परिवार के साथ जानी मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआती और निजी जिंदगी
जानी मास्टर का जन्म 2 जुलाई 1982 को नेल्लोर आंध्र प्रदेश में हुआ। जानी ने अपना फिल्मी करियर तेलुगु फिल्म में एक डांसर के तौर पर शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले तेलुगु डांस रियलिटी शो 'धी' में काम किया। साल 2012 में उन्हें राम चरण ने अपनी फिल्म 'रचा' के लिए कोरियोग्राफर के तौर पर काम पर रखा। इसके बाद अपनी सभी फिल्मों के लिए बतौर कोरियोग्राफर काम पर रखा। जानी की शादी आयशा से हुई। वह क्लासिकल डांसर हैं। दोनों से दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jani Master Birthday Special he worked with salman khan and allu arjun thec accused for harrasment
जानी मास्टर - फोटो : अमर उजाला

इन फिल्मों के गानों को कर चुके हैं कोरियोग्राफ
कोरियोग्राफी के मामले में जानी मास्टर बड़ा नाम है। उन्होंने 'बाबुबली' और 'पुष्पा: द राइज' के गानों को कोरियोग्राफ किया है। जानी मास्टर ने सलमान खान की फिल्म 'जय हो', 'किसी का भाई किसी की जान' और 'राधे' के गानों को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा वह 'तोरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। जानी मास्टर ने सलमान खान के अलावा चिरंजीवी, विजय, धनुष, राम चरण, जूनियर एनटीआर और पवन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Konkona Sen Sharma: 'सिर्फ इरफान खान की वजह से कई फिल्मों में किया काम', कोंकणा सेन शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Jani Master Birthday Special he worked with salman khan and allu arjun thec accused for harrasment
राजकुमार राव के साथ जानी मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया

करियर पर लगा ग्रहण
जानी मास्टर को सबसे ज्यादा शोहरत तब मिली जब उन्होंने 'स्त्री 2' के गाने 'आई नहीं...' को कोरियोग्राफ किया। इस वक्त वह अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में थे कि उनके लिए चीजें खराब हो गईं। जानी मास्टर की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब सितंबर 2024 में उनके ऊपर एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था। इसके बाद उन्हें पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया और उनका नेशनल अवॉर्ड रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Jani Master Birthday Special he worked with salman khan and allu arjun thec accused for harrasment
जानी मास्टर - फोटो : अमर उजाला

जानी मास्टर पर लगे आरोप
डांस कोरियोग्राफी के लिए मशहूर जानी मास्टर पर 21 साल की एक लड़की ने सितंबर 2024 में इल्जाम लगाया कि जब वह 16 साल की थी तब जानी ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। जानी पर यह भी आरोप था कि वह छह वर्षों से लड़की का शोषण कर रहे थे। जिस लड़की ने उन पर आरोप लगाए वह उनकी सहायक कोरियोग्राफर थी। जानी के खिलाफ हैदराबाद में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने उन्हें 19 सितंबर 2024 में गिरफ्तार किया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लगभग एक महीना जेल में बिताने के बाद 24 सितंबर 2024 को उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed