{"_id":"6864157d2dce4960a703323a","slug":"kannappa-box-office-collection-day-5-vishnu-manchu-film-total-earnings-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannappa Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ती जा रही 'कन्नप्पा' की पकड़, जानें पांचवें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kannappa Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ती जा रही 'कन्नप्पा' की पकड़, जानें पांचवें दिन का कलेक्शन
साउथ के बेहतरीन एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' को पैन इंडिया का दर्जा मिला। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत औसत ही रही। लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई घटती चली गई। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म की पहले दिन की कमाई अच्छी रही। फिल्म वीकएंड पर भी कुछ खास नहीं कर पाई।
2 of 5
फिल्म 'कन्नप्पा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ओपनिंग डे के बाद हर दिन घटा कलेक्शन
ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। पहले दिन यानी शुक्रवार को 'कन्नप्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर 9.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले दिन लोगों ने फिल्म की और विष्णु मांचू की अदाकारी की तारीफ भी की। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आनी शुरु हो गई। शनिवार को फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद रविवार को फिल्म की कमाई और घट गई। इस दिन फिल्म ने महज 5.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
3 of 5
फिल्म 'कन्नप्पा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'कन्नप्पा' की अब तक टोटल कमाई
वीकएंड के बाद फिल्म की हालत और खराब हो गई। सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 2.3 करोड़ रुपये रह गई। इस दिन के कलेक्शन से अंदाजा लगा कि फिल्म दर्शकों को लुभा पाने में नाकाम रही है। मंगलवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से देखें तो फिल्म ने अब तक 27 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
बड़े स्टारकास्ट भी नहीं दिखा पाए दम
'कन्नप्पा' में कई बड़े चेहरे हैं जिन्होंने अभिनय किया है। फिल्म में विष्णु मांचू के अलावा मोहनलाल, अक्षय कुमार, प्रभास, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, आर सरथकुमार और मोहन बाबू जैसे कलाकार हैं। इतनी अच्छी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को नहीं लुभा पाई। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। फिल्म के निर्माता मोहन बाबू हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'कन्नप्पा'
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नप्पा की कहानी
फिल्म 'कन्नप्पा' एक माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा है। इसमें भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में विष्णु मांचू ने कन्नप्पा का किरदार निभाया है। फिल्म में एक ऐसे आदिवासी की कहानी दिखाई गई है, जो पहले तो नास्तिक होते हैं बाद में वह शिव के सबसे बड़े भक्त हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।