सब्सक्राइब करें

Box Office: ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘सैयारा’ को छोड़ लाखों में सिमटी बाकी फिल्में, जानिए बुधवार को कैसी रही कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 08:15 AM IST
सार

Box Office Collection: बुधवार का दिन फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, 'महावतार नरसिम्हा' अभी भी ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। जानिए अन्य फिल्मों की कैसी रही कमाई।

 

विज्ञापन
Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara udaipur files andaaz 2 dhadak 2 son of sardaar 2
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों में इस समय कई बॉलीवुड फिल्में दिखाई जा रही हैं। बुधवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की हालत पस्त होती हुई नजर आई। हालांकि, 'महावतार नरसिम्हा' सबसे ऊंचे पायदान पर खड़ी दिखी, जबकि 'सैयारा' भी करोड़ों में कमाई कर रही है। इसके अलावा 'उदयपुर फाइल्स' से लेकर 'अंदाज 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर लाखों में सिमटती हुई नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या रहा फिल्मों का हाल।

Trending Videos
Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara udaipur files andaaz 2 dhadak 2 son of sardaar 2
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

महावतार नरसिम्हा
'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है। इस समय सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा डिमांड इसी फिल्म की है। बीते दिन बुधवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को इसने 6.1 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से देखा जाए तो 'महावतार नरसिम्हा' ने 20 दिनों में कुल 185.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस वीकएंड फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंंकड़ा पार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara udaipur files andaaz 2 dhadak 2 son of sardaar 2
'उदयपुर फाइल्स' - फोटो : X

उदयपुर फाइल्स
विजय राज अभिनीत 'उदयपुर फाइल्स' रिलीज के बाद से ही बहुत कम कमाई करती दिख रही है। इस फिल्म ने बीते दिन बुधवार को 15 लाख रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को इसने 21 लाख रुपये कमाए थे। 'उदयपुर फाइल्स' में दिखाया गया है कि कैसे कन्हैया लाल टेलकर की हत्या कथित तौर पर मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस ने की थी।

Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara udaipur files andaaz 2 dhadak 2 son of sardaar 2
'अंदाज 2' - फोटो : सोशल मीडिया

अंदाज 2
सुनील दर्शन के निर्देशन में बनी ‘अंदाज 2’ सिनेमाघरों में लाखों में कमाई कर रही है, जो संकेत दे रहा है कि बहुत जल्द फिल्म थिएटर्स को अलविदा कह सकती है। फिल्म ने बीते बुधवार को 3 लाख रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को भी इसने 3 लाख रुपये ही कमाए थे। 'अंदाज 2' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 6 दिनों में 53 लाख रुपये कमा लिए हैं। इस बार फिल्म में आयुष कुमार, कायशा और नताशा फर्नांडिस जैसे नए कलाकार नजर आए हैं।वहीं, यह फिल्म साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' का सीक्वल है।

विज्ञापन
Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara udaipur files andaaz 2 dhadak 2 son of sardaar 2
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई भी अब लाखों में आ चुकी हैं। बुधवार को फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को इसने 1.28 करोड़ रुपये कमाए थे। 'सन ऑफ सरदार 2' के कुल कलेक्शन की बात  करें, तो इसने अभी तक 45.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed