गुरुवार 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। यह फिल्म अजय देवगन की साल 2018 में आई ‘रेड’ की सीक्वल है। ‘रेड 2’ ने पहले दिन अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' भी रिलीज हुई, लेकिन फिल्म ने पहले दिन ही निराश कर दिया। कमाई के मामले में यह लाखों के आंकड़े में ही रह गई। ‘द भूतनी’ से बेहतर एमसीयू की ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। दूसरी ओर ‘केसरी 2’ ने भी अपने पांव जमाए रखे हैं। पढ़ते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया?
Box Office Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘द भूतनी’ से आगे निकली ‘थंडरबोल्ट्स’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 02 May 2025 09:34 AM IST
सार
Box Office Collection: गुरुवार को अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने शानदार कमाई की। संजय दत्त की ‘द भूतनी’ ने निराश कर दिया। वहीं, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन