Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Raid 2 Earning Jumps On Saturday Know About The Bhootni Thunderbolts And Kesari Earning
{"_id":"6816d6fdd8007dd5ad0c1052","slug":"box-office-collection-raid-2-earning-jumps-on-saturday-know-about-the-bhootni-thunderbolts-and-kesari-earning-2025-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: शनिवार को ‘रेड 2’ की कमाई में आया उछाल, ऐसा रहा ‘द भूतनी’ से लेकर ‘थंडरबोल्ट्स’ और केसरी 2 का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: शनिवार को ‘रेड 2’ की कमाई में आया उछाल, ऐसा रहा ‘द भूतनी’ से लेकर ‘थंडरबोल्ट्स’ और केसरी 2 का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sun, 04 May 2025 08:29 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ संजय दत्त की ‘द भूतनी’ और हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ के साथ ‘केसरी 2’ भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है। जानिए शनिवार को कैसी रही इन फिल्मों की कमाई।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन की ‘रेड 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार पैसे छाप रही है। लोगों को एक बार फिर अमय पटनायक का अंदाज पसंद आ रहा है। जबकि ‘रेड 2’ को ‘द भूतनी’, ‘थंडरबोल्ट्स’ और ‘केसरी 2’ से चुनौती मिल रही है। अपने पहले वीकेंड पर ‘रेड 2’ इन सभी फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है। अपने पहले शनिवार को ‘रेड 2’ की कमाई में 40 प्रतिशत की भारी बढ़त देखने को मिली। जबकि ‘द भूतनी’ और ‘थंडरबोल्ट्स’ की कमाई में सिर्फ मामूली बढ़त ही हासिल हुई। हालांकि, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। जानते हैं इन फिल्मों की शनिवार की कमाई।
2 of 5
फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब
रेड 2
अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 19.25 करोड़ की कमाई करने के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी और कमाई का आंकड़ा 12 करोड़ पर आकर रुक गया था। लेकिन अपने पहले शनिवार को ही फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और ‘रेड 2’ की कमाई में 40% की भारी बढ़ोत्तरी हुई। अपने पहले शनिवार को फिल्म ने कुल 18 करोड़ रुपए की कमाई की। जिसके साथ शुरूआती तीन दिनों में अजय देवगन और वाणी कपूर की फिल्म की कमाई 49 करोड़ के पार 49.25 करोड़ पहुंच गई। ऐसे में ‘रेड 2’ के इस अतिरिक्त वीकेंड में 60-70 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जो एक अच्छा आंकड़ा होगा।
द भूतनी
‘रेड 2’ के साथ रिलीज हुई संजय दत्त, पलक तिवारी और मौनी रॉय की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के शनिवार के कलेक्शन में पहले दो दिनों के मुकाबले बढ़त देखने को मिली। शुरुआती दो दिनों में 65 लाख और 62 लाख की कमाई करने वाली ‘द भूतनी’ ने तीसरे दिन अपने पहले शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 69 लाख की कमाई की। जिससे तीन दिनों में फिल्म का आंकड़ा 1.96 करोड़ पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
थंडरबोल्ट्स
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
थंडरबोल्ट्स
मारवल्स स्टूडियो की हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भारत में पहले दिन धमाकेदार शुरूआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 55.84% की भारी गिरावट दर्ज हुई थी और 3.85 करोड़ की कमाई के साथ शुरूआत करने वाली थंडरबोल्ट्स शुक्रवार को दूसरे दिन 1.7 करोड़ पर आकर रुक गई थी। अब तीसरे दिन अपने पहले शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल आया है। पहले शनिवार को फिल्म ने 2.52 करोड़ की कमाई की है, जिसके साथ तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई 8.07 करोड़ पहुंच गई है।
विज्ञापन
5 of 5
केसरी 2
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
केसरी 2
दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ इन नई फिल्मों के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। ‘केसरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन पूरे कर चुकी है। 16वें दिन अपने तीसरे शनिवार को फिल्म ने1.90 करोड़ का कारोबार किया। जिससे फिल्म की कुल कमाई अब 77.90 करोड़ तक पहुंच गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।