{"_id":"6816156abb9e162196091793","slug":"sooraj-pancholi-exclusive-interview-for-shukla-paksh-with-pankaj-shukla-kesari-veer-salman-khan-suniel-shetty-2025-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sooraj Pancholi Exclusive: सोमनाथ दर्शन करते ही खत्म हो गईं सारी समस्याएं, ट्रेलर देखकर सलमान फोन पर बोले...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sooraj Pancholi Exclusive: सोमनाथ दर्शन करते ही खत्म हो गईं सारी समस्याएं, ट्रेलर देखकर सलमान फोन पर बोले...
सार
Sooraj Pancholi Interview: सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। इसी को लेकर वह चर्चा में हैं। फिल्म का प्रचार शुरू होते ही सूरज पंचोली ने अमर उजाला से बातचीत की है।
विज्ञापन
केसरी वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 साल हो गए सूरज पंचोली को सलमान खान फिल्म्स की प्रस्तुति फिल्म ‘हीरो’ से लॉन्च हुए। उनके साथ और बाद आए तमाम युवा सितारे तो अपनी कलाबाजियां दिखाकर फिर से हाशिये पर पहुंच भी गए लेकिन, एक लंबे कानूनी संघर्ष से बरी होने के बाद सूरज फिर से चमकने की तैयारी में हैं। उनकी कमबैक फिल्म ‘केसरी वीर’ इसी महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का प्रचार शुरू करते ही अपने सबसे पहले इंटरव्यू में सूरज ने बात की ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल से।
सूरज पंचोली
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
फिल्म ‘केसरी वीर’ के ट्रेलर में आप सोमनाथ धाम की रक्षा के लिए लड़ते दिख रहे है, इस लड़ाई में हमीरजी गोहिल की भूमिका क्या रही?
इस लड़ाई में हमीरजी गोहिल ने जो किया, वह इलाके में भीलों के सरदार वेगडा जी के बिना नहीं होता। वह राजल के बिना नहीं होता। जो हिंदू उस समय हमीरजी के साथ आए, उनके बिना नहीं होता। हमने जो मंदिर बचाया, उसे बचाने का श्रेय अकेले हमीरजी गोहिल को नहीं जाता। वह एक सामूहिक लड़ाई थी, जिसमें संगठन ने शक्ति का काम किया।
इस लड़ाई में हमीरजी गोहिल ने जो किया, वह इलाके में भीलों के सरदार वेगडा जी के बिना नहीं होता। वह राजल के बिना नहीं होता। जो हिंदू उस समय हमीरजी के साथ आए, उनके बिना नहीं होता। हमने जो मंदिर बचाया, उसे बचाने का श्रेय अकेले हमीरजी गोहिल को नहीं जाता। वह एक सामूहिक लड़ाई थी, जिसमें संगठन ने शक्ति का काम किया।
सूरज पंचोली
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
हमीरजी गोहिल के बारे में आने पहले कुछ पढ़ा था, या उन पर जो गुजराती फिल्म बनी है वह देखी? आपने अपने स्तर से क्या शोध किया इस चरित्र के बारे में?
सर, मैं आपको एक रियल फैक्ट बताता हूं। इस फिल्म के बारे में मुझे कुछ नहीं पता था। मुझे न हमीरजी गोहिल के बारे में पता था। मुझे यह भी नहीं पता था कि हमारा जो सोमनाथ मंदिर है, वह पहला ज्योतिर्लिंग है। मुझसे मेरी मां ने कहा कि सूरज एक बार सोमनाथ जाकर आओ। तो मैं सोमनाथ दर्शन करने गया। वहां मैंने मंदिर के बाहर एक बड़ी सी प्रतिमा देखी। पूछने पर पता चला कि वहीं हमीरजी गोहिल हैं, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण का सामना किया।
और, मंदिर से लौटने के बाद क्या अनुभूति रही?
आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन मेरे जीवन में उन दिनों जो कुछ भी उथल पुथल चल रही थी, वह सब एक सप्ताह के भीतर अपने नतीजे पर पहुंच गई। एक हफ्ते में मेरे जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो गईं और ये सच्चा तथ्य है। और, उसके हफ्ते भर बाद फिल्म ‘केसरी वीर’ के निर्माता कानूभाई चौहान मेरे घर पर आए, इसकी स्क्रिप्ट लेकर। सोमनाथ के दर्शन बहुत ही प्रभावशाली रहे। इन दर्शन ने ही मेरा जीवन बदल दिया। शिवकृपा से ही अब सब ठीक है।
वाह, फिर तो आपको रामेश्वरम और केदारनाथ भी जाना चाहिए..
पता नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा शिवजी से कनेक्शन है। मैंने एक फिल्म भी की थी, ‘सैटेलाइट शंकर’ करके जिसमें मेरा नाम ही शंकर है। वह भी वहां पर शिव भक्त है और यहां भी मैं शिव भक्त हूं। मुझे लगता है कि ये फिल्म मेरे ही पास आनी थी।

हमीरजी गोहिल का चरित्र निभाने के लिए क्या क्या शारीरिक तैयारियां की आपने?
मैंने कभी इसके पहले जीवन में तलवार नहीं चलाई थी। घुड़सवारी जरूर मैं बचपन में कर चुका हूं। इस चरित्र को कैमरे के सामने जीना आसान नहीं था। लेकिन, हमारे पास बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर थे। केविन और स्टीवन ने मेरी बहुत मदद की और फिल्म में सुनील शेट्टी सर ने भी मेरा बहुत साथ दिया। फिल्म में मेरा पूरा एक एक्शन सीक्वेंस है उनके साथ। जब शूटिंग से पहले रिहर्सल चल रहे थे तो मैं बस दूर खड़ा रहकर उनको ही देख रहा था कि वह अब भी कितना अभ्यास करते हैं। उनके शरीर की चुस्ती फुर्ती देख तो हम भी शरमा जाते हैं। ऐसा लगता है कि वह अब भी बस 24-25 साल के ही हैं। उन्होंने बिना किसी मदद या सहारे के मुझे अपने कंधों पर उठाया भी है फिल्म में।
और, आपकी मां जरीना वहाब के चेहरे पर आपकी फिल्म ‘केसरी वीर’ के ट्रेलर की प्रतिक्रियाओं के बाद कितना संतोष दिख रहा है?
र, मैं अपने परिवार को लेकर बहुत ज्यादा इमोशनल हूं। हम सब एक ही इमारत मे रहते हैं। ट्रेलर लॉन्च के दिन मैं सोकर उठा तो मेरे पिता (आदित्य पंचोली) के चार मिस्ड कॉल्स थे और मां के पांच। मुझे लग रहा था कि कार्यक्रम में जाने से पहले अगर मैंने इनसे बात की तो मुझसे फिर बोला नहीं जाएगा। मुझे 12 बजे निकलना था और मैं चाह रहा था कि दोनों से आंखें न ही मिलाऊं, लेकिन दोनों पौने 12 बजे से ही इमारत के निकास द्वार पर खड़े हो गए, मुझे आशीर्वाद देकर विदा करने के लिए।

जरीना वहाब, सूरज पंचोली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये तो अच्छी बात है, घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलना चाहिए..
हां, और इस एक बात ने मुझे बहुत भावुक कर दिया। अभी भी हम यहां बैठे हैं। हमारा इस फिल्म के लिए पहला इंटरव्यू आपके साथ हो रहा है। आशा कर सकता हूं कि आपको ट्रेलर अच्छा लगा होगा और आप प्लीज हमारी ये फिल्म भी जरूर देखिएगा। ये सब मैं सिर्फ उनके लिए ही कर रहा हूं।
सुनील शेट्टी और आपके पिता पुराने परिचित रहे हैं, कितना प्यार मिला आपको सुनील शेट्टी से शूटिंग के दौरान?
तो मैंने आपको बताया ही। मैं आपको ये भी बताता हूं कि हमने शो किया था साउथ अफ्रीका में एक साथ। और, सुनील (शेट्टी) सर पूरे टीम के लिए बहुत कुछ करते हैं। जितने सख्त वह बाहर से दिखते हैं, उतने ही सर फनी हैं, अंदर से। उनको प्रैंक्स करना बहुत पसंद है।