फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report Friday: जिगरा से आगे निकली विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, जानें वेट्टैयन और देवरा का हाल

Sat, 12 Oct 2024 09:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 12 Oct 2024 09:20 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday jigra vicky vidya ka woh wala video Vettaiyan devara part one Stree 2
'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt/@rajkummar_rao

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों का धमाका देखने को मिल रहा है। 10 अक्तूबर को रजनीकांत की 'वेट्टैयन' रिलीज हुई थी। इसके बाद 11 अक्तूबर को बॉलीवुड की दो फिल्मों की दस्तक हुई। आलिया भट्ट और वेदांग रैना की 'जिगरा' व राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने टिकट खिड़की पर अपनी शुरुआत की। वहीं, 58 दिन से राज कर रही 'स्त्री 2' अब अपने दमदार प्रदर्शन के बाद सिनेमाघरों से विदा लेने की तैयारी में है। इसके साथ ही जूनियर एनटीआर की 'देवरा' भी अब तक बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं बीते दिन यानी शुक्रवार को किस फिल्म का हाल कैसा रहा।

Box Office Collection Report Friday jigra vicky vidya ka woh wala video Vettaiyan devara part one Stree 2
जिगरा-नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

जिगरा
वासन बाला द्वारा निर्देशित आलिया भट्ट और वेदांग रैना की 'जिगरा' बीते दिन यानी 11 अक्तूबर को रिलीज हुई, जिसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से था। पहले दिन 'जिगरा' उम्मीद के मुकाबले कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'जिगरा' का बजट 90 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है, ऐसे में पहले दिन यह फिल्म बजट का पांच प्रतिशत हिस्सा भी नहीं निकाल पाई।

Box Office Collection Report Friday jigra vicky vidya ka woh wala video Vettaiyan devara part one Stree 2
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला' वीडियो ने भी बीते दिन सिनेमाघरों में प्रवेश किया। पहले दिन की कमाई के मामले में 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने आलिया की 'जिगरा' को मात दे दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार राव की इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में फिल्म ने पहले दिन बजट का 16 प्रतिशत हिस्सा निकाल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday jigra vicky vidya ka woh wala video Vettaiyan devara part one Stree 2
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम

वेट्टैयन
10 अक्तूबर को रिलीज हुई रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' की कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। पहले दिन फिल्म ने 31.7 करोड़ रुपये कमा कर अपना खाता खोला था। वहीं, अब शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 'वेट्टैयन' ने गिरावट के साथ 23.8 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन की कमाई के मुकाबले दूसरे दिन वेट्टैयन के कलेक्शन में 24.92 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 55.5 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday jigra vicky vidya ka woh wala video Vettaiyan devara part one Stree 2
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देवरा पार्ट वन
जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और आलिया भट्ट की 'देवरा' सिनेमाघरों में अपना दो सप्ताह पूरा कर चुकी है। बीते दिन फिल्म ने तीसरे सप्ताह में प्रवेश किया। 'देवरा' भी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। गुरुवार को फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं शुक्रवार यानी 15वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 2.65 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 263.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed