इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और चर्चित फिल्मों ने दस्तक दी। शुक्रवार को तीन फिल्में रिलीज हुईं जिनमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’, अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ और सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ शामिल है। इसके साथ ही पहले से चल रही ‘मिराय’, जापानी एनीमे ‘डेमन स्लेयर’ और साउथ की दमदार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने भी दर्शकों को अपनी ओर खींचे रखा। आइए नजर डालते हैं कि वीकेंड पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की और किसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
{"_id":"68d0b465f54323e61f06d1b1","slug":"box-office-collection-report-jolly-llb-3-ajey-nishaanchi-lokah-chapter-1-mirai-demon-slayer-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: तीन दिन में 50 करोड़ पार हुई 'जॉली एलएलबी 3', 'निशानची' और 'अजेय' रहीं कोसों दूर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: तीन दिन में 50 करोड़ पार हुई 'जॉली एलएलबी 3', 'निशानची' और 'अजेय' रहीं कोसों दूर
Mon, 22 Sep 2025 07:58 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:58 AM IST
सार
Box Office Collection Report: इस हफ्ते शुक्रवार को 'जॉली एलएलबी 3', 'अजेय' और 'निशानची' जैसी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अक्षय की जॉली बाकी दो फिल्मों से मीलो आगे निकल चुकी है। आइए जानते हैं वीकेंड पर फिल्मों ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी 3
लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही रिलीज हुई, सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। पहले दिन लगभग 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की रफ्तार तेज हुई और यह आंकड़ा 20 करोड़ तक पहुंच गया। रविवार को भी दर्शकों ने कोर्टरूम ड्रामा को हाथों-हाथ लिया और करीब 21 करोड़ की कमाई दर्ज की। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 53.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने इस बार कोर्ट के भीतर ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बाजी मार ली।
पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा

फिल्म ‘निशानची’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
निशानची
अनुराग कश्यप की इस फिल्म से बड़े सरप्राइज की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत बेहद कमजोर रही। शुक्रवार को मात्र 25 लाख की कमाई करने वाली ‘निशानची’ ने शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 39 लाख कमाए। रविवार को हालात और खराब हो गए और कलेक्शन घटकर 21 लाख रह गया। तीन दिनों में कुल मिलाकर फिल्म केवल 85 लाख रुपये ही जुटा पाई। ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही।
पढ़ें फिल्म का एक्स रिव्यू: Nishaanchi X Review: डबल रोल में ऐश्वर्य ठाकरे ने किया इंसाफ, फिल्म देखने के बाद यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
- फोटो : एक्स
अजेय
सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनी इस फिल्म से भी मेकर्स को बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि पहले दिन कलेक्शन 25 लाख तक ही सीमित रहा। शनिवार को हल्की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 32.76 लाख कमाए और रविवार को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिनों में ‘अजेय’ ने 1.18 करोड़ का बिजनेस किया है। अनंत जोशी द्वारा निभाया गया योगी का किरदार चर्चा में तो है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असर उतना बड़ा नहीं पड़ा।
पढ़ें फिल्म का एक्स रिव्यू: Ajey X Review: CM योगी के रोल में जमे अनंत विजय जोशी, जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म 'अजेय'

‘मिराय’ बॉक्स ऑफिस
- फोटो : X
मिराय
तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ लगातार दूसरे हफ्ते भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को फिल्म ने 5.15 करोड़ की कमाई की और रविवार को यह आंकड़ा 5.75 करोड़ तक पहुंच गया। अब तक कुल कलेक्शन 78.75 करोड़ को पार कर चुका है। दर्शक इस फिल्म की विजुअल इफेक्ट्स और कहानी से खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं।
पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Mirai Movie Review: कहानी और दमदार वीएफएक्स के भरोसे चलेगी ‘मिराय’; तेजा सज्जा का काम बढ़िया, कमजोर दिखा विलेन