फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कांतारा चैप्टर 1' की रफ्तार पड़ी धीमी, 'सनी संस्कारी...' तो 1 करोड़ भी नहीं पहुंची, जानें गुरुवार का कलेक्शन

Fri, 17 Oct 2025 08:07 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 17 Oct 2025 08:07 AM IST
सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा है। कौन सी फिल्म अब तक कलेक्शन के मामले में सबसे आगे है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
box office collection report kantara chapter 1 sunny sanskari ki tulsi kumari they call him og jolly llb 3
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों का जलवा एक बार फिर देशभर के सिनेमाघरों में छाया हुआ है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि बाकी सभी फिल्मों की रफ्तार मानो थम सी गई है। वहीं, इसी दौरान रिलीज हुई बॉलीवुड की बड़ी फिल्में- ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ अपनी-अपनी राह पर संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

box office collection report kantara chapter 1 sunny sanskari ki tulsi kumari they call him og jolly llb 3
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
‘कांतारा चैप्टर 1’
ऋषभ शेट्टी न सिर्फ इस फिल्म के निर्देशक हैं बल्कि उन्होंने मुख्य भूमिका निभाकर कहानी को जीवंत बना दिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और लोककथाओं पर आधारित कथानक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 61.85 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए रिकॉर्ड बना दिया था। महज दो हफ्तों में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 485.28 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। गुरुवार को फिल्म ने  8.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अब तक कुल 485.28 करोड़ कमा लिए हैं।

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव है, जिसने साउथ सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होकर 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन जाएगी।
 
box office collection report kantara chapter 1 sunny sanskari ki tulsi kumari they call him og jolly llb 3
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी भले ही पर्दे पर एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में लौटी हो, लेकिन दर्शकों का दिल पूरी तरह नहीं जीत पाई। हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा के रूप में पेश की गई इस फिल्म ने शुरुआती हफ्ते में अच्छी ओपनिंग ली थी, पर दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। गुरुवार को फिल्म ने 55.09 करोड़ कमाए। कुल मिलाकर दो हफ्तों में फिल्म ने 55.09 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सान्या मल्होत्रा और रोहित शराफ की मौजूदगी के बावजूद, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection report kantara chapter 1 sunny sanskari ki tulsi kumari they call him og jolly llb 3
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स
‘दे कॉल हिम ओजी’
तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने दर्शकों को जोश और एक्शन से भर दिया है। फिल्म का तीसरा हफ्ता भले ही थोड़ा सुस्त रहा हो, लेकिन इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 192.69 करोड़ रुपये पहुंच गया है। गुरुवार को फिल्म ने 28 लाख की कमाई की है। पवन कल्याण की दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, एक्शन सीक्वेंस और प्रभावशाली डायलॉग्स ने फिल्म को एक पावर-पैक एंटरटेनर बना दिया है। प्रियंका मोहन और अर्जुन सरजा के साथ उनकी जुगलबंदी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।

यह खबर भी पढ़ें: सैफ-करीना की शादी की सालगिरह पर बहन सबा ने शेयर की दो खास तस्वीरें, कहा- अभी भी दोनों के बीच केमिस्ट्री है

 
विज्ञापन
box office collection report kantara chapter 1 sunny sanskari ki tulsi kumari they call him og jolly llb 3
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
‘जॉली एलएलबी 3’
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने दर्शकों को एक बार फिर कोर्टरूम कॉमेडी का स्वाद दिया। हालांकि फिल्म की कमाई उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही, लेकिन अक्षय-अरशद की जोड़ी ने दर्शकों को बांधे रखा। गुरुवार को फिल्म ने 23 लाख की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल कारोबार 114.18  करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कहानी भले ही पुरानी लगे, पर किरदारों की केमिस्ट्री ने इसे मनोरंजक बना दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed