फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Monday: वीकएंड के बाद 'स्त्री 2' की कमाई में आई गिरावट, 'खेल खेल में' ने तोड़ा दम

Tue, 03 Sep 2024 11:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 03 Sep 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
स्त्री 2, खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई बड़ी फिल्मों ने अपना दम दिखाया था। सिनेमाघरों में 'स्त्री 2', 'खेल-खेल में' और 'वेदा' जैसी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई थीं तो वहीं 'मिस्टर बच्चन', 'डबल इस्मार्ट' और 'तंगलान' जैसी साउथ की बड़ी फिल्मों ने भी धमाल मचाया था। हालांकि, अब 'स्त्री 2' और 'खेल-खेल' में के अलावा सभी फिल्मों की सिनेमाघरों से विदाई हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अब श्रद्धा की स्त्री 2 एकछत्र राज कर रही है। वहीं 'खेल-खेल में' भी 'स्त्री 2' के आगे टिकने में नाकामयाब साबित हो रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं सोमवार को दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया।

Box Office Collection Report Monday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और राजकुमार अभिनीत फिल्म स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त जलवा जारी है। पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। फिल्म को लगभग तीन हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं। फिल्म ने इस वीकएंड बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी, लेकिन उसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 

Box Office Collection Report Monday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @shraddhakapoor

स्त्री 2 ने पहले सप्ताह में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वहीं, फिल्म का धांसू कारोबार दूसरे हफ्ते भी जारी रहा और मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने 141.4 करोड़ की जबर्दस्त कमाई की। तीसरे हफ्ते भी फिल्म ने जबर्दस्त  कमाई करनी जारी रखी। अब वीकएंड पर यानी रविवार की छुट्टी का फिल्म ने फायदा उठाया और 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, सोमवार को यानी 19वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 486.55 करोड़ रुपये हो चुका है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

वहीं बात करें 'खेल खेल में' की तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अब भी संघर्ष कर रही है। अक्षय कुमार की कई फिल्में अब तक फ्लॉप साबित हो चुकी हैं। उन्हें 'खेल खेल में' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी टूट गईं। 'खेल खेल में' भी फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म कमाई के मामले में कछुआ चाल चल रही है। फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट है, लेकिन उसका भी फायदा नहीं मिला।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं। हालांकि, फिल्म ने वीकएंड पर यानी रविवार को उछाल के साथ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन फिर सोमवार यानी 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, अब 'खेल खेल में' का कुल कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed