Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mom to be Deepika Padukone Gets Sweetest Reaction From Katrina Kaif On Her Pregnancy Pic delivery in september
{"_id":"66d694bba41abf909e0c2e5b","slug":"mom-to-be-deepika-padukone-gets-sweetest-reaction-from-katrina-kaif-on-her-pregnancy-pic-delivery-in-september-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: कैटरीना ने दीपिका की प्रेगनेंसी तस्वीरों पर किया प्यारा पोस्ट, बाकी सेलेब्स की प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: कैटरीना ने दीपिका की प्रेगनेंसी तस्वीरों पर किया प्यारा पोस्ट, बाकी सेलेब्स की प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:06 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने से पहले दीपिका ने अपना शानदार प्रेगनेंसी फोटोशूट कराया, जिसे देखकर कोई भी अपना दिल हार बैठेगा, जो बेहद ही प्यारा है। जब से दीपिका के अपनी प्रेगनेंसी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है तभी से कई सेलेब्स की लाजवाब प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। साथ ही कैटरीना कैफ ने भी दीपिका की इन खास तस्वीरों पर अपनी प्यारी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने से पहले दीपिका ने अपना शानदार प्रेगनेंसी फोटोशूट कराया, जिसे देखकर कोई भी अपना दिल हार बैठेगा, जो बेहद ही प्यारा है। जब से दीपिका के अपनी प्रेगनेंसी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है तभी से कई सेलेब्स की लाजवाब प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। साथ ही कैटरीना कैफ ने भी दीपिका की इन खास तस्वीरों पर अपनी प्यारी प्रतिक्रिया दी है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपने आने वाले बच्चे के लिए हर मुमकिन तैयारी कर रहे हैं। साथ ही दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड भी हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक प्रेगनेंसी फोटोशूट कराया है, जिसपर कई सेलेब्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, लेकिन सबकी निगाहें कैटरनी कैफ के रिएक्शन पर जा टिकी हैं।
कैटरीना कैफ ने दीपिका पादुकोण के प्रेगनेंसी फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैसे दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें साझा करके प्रशंसकों को चौंका दिया। तस्वीरों में दीपिका ने अपना बेबी बंप पूरी तरह से दिखाया। तस्वीरें वायरल होने में कुछ ही समय लगा और कैटरीना ने उन पर प्रतिक्रिया देने के लिए कमेंट सेक्शन में कदम रखा। कैटरीना ने लाला दिल वाले इमोजी भेजकर दीपिका की इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसाया।
हालांकि, कैटरीना अकेली नहीं थीं जिन्होंने दीपिका के प्रेगनेंसी फोटोशूट पर प्रतिक्रिया दी हो। कैटरीना के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी पोस्ट पर लाल रंग का हार्ट इमोजी दीपिका को भेजा। जहां अर्जुन ने लाल हार्ट इमोजी दीपिका को भेजा, वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी पोस्ट पर दिल वाले इमोजी बरसाए। 'खेल खेल में' अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत', निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने लिखा, 'स्टनिंग', प्रियंका चोपड़ा ने भी कैटरीना की तरह लाल रंग के हार्ट इमेजी दीपिका को भेजे। जोया अख्तर ने भी हार्ट इमोजी के साथ नजर बट्टू वाले इमोजी बरसाए। इसके अलावा मौनी रॉय ने लिखा, 'लव'। इसके अलावा भी कई सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं लगातार आती जा रही हैं, जो अब थमने का नाम नहीं ले रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण-रणबीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
इन शानदार प्रेनगेंसी तस्वीरों में दीपिका अलग-अलग तरह के कपड़े पहने हुए नजर आईं। कभी कैजुअल, अनबटन जींस से लेकर ट्रांस्पेरेंट आउटफिट तक। उन्होंने अपना बेबी बंप जमकर फ्लॉन्ट किया। दीपिका जल्द ही सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।