{"_id":"66d69b12668abd9f000bb01f","slug":"coolie-new-poster-reveal-rajinikanth-to-be-as-deva-this-time-not-surya-in-lokesh-kanagaraj-film-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coolie: लोकेश कनगराज ने 'कुली' का नया पोस्टर किया जारी, 'देवा' बनकर रजनीकांत मचाएंगे धमाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Coolie: लोकेश कनगराज ने 'कुली' का नया पोस्टर किया जारी, 'देवा' बनकर रजनीकांत मचाएंगे धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:44 AM IST
सार
निर्देशक लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'कुली' का एक धांसू पोस्टर साझा किया है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत बेहद ही स्टाइलिश और अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'कुली' के इस नए पोस्टर को देकर प्रशंसक बेहद खुश हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत फिल्म 'देवा'
- फोटो : एक्स - Dir_Lokesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'कुली' का एक धांसू पोस्टर साझा किया है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत बेहद ही स्टाइलिश और अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'कुली' के इस नए पोस्टर को देकर प्रशंसक बेहद खुश हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
कुली
- फोटो : एक्स Dir_Lokesh
निर्देशक लोकेश कनगराज ने एक्स पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें 'कुली' के किरदार में रजनीकांत को देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। निर्देशक लोकेश कनगराज की आगामी एक्शन फिल्म 'कुली' के लिए सभी कलाकारों की घोषणा बुधवार 28 अगस्त को हुई थी। निर्माताओं ने अब सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में उनके नाम 'देवा' के खुलासे के साथ किया। सोमवार को निर्देशक लोकेश ने खुद थलाइवा का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उनके किरदार का नाम बताया 'देवा'।
3 of 5
कुली
- फोटो : एक्स Dir_Lokesh
इस पोस्टर में आप साफ देख सकते हैं कि रजनीकांत को एक सुनहरी प्लेट के पीछे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है, जो एक आर्म बैज प्रतीत होता है, जिसके सामने 1421 नंबर लिखा हुआ है। उनके हाव-भाव से ऐसा लगता है कि उन्हें कुछ ऐसा मिल गया है जिसकी उन्हें तलाश थी, जबकि उनके हाव-भाव बेहद ही आकर्षक दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुली
- फोटो : एक्स Dir_Lokesh
'कुली' के बाकी सभी कैरेक्टर्स का भी पोस्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। रजनीकांत का पोस्टर भी काले और सफेद रंग में है, जिसमें प्लेट के सुनहरे रंग को उजागर करने के लिए गोल्डन रंग का प्रयोग किया गया है। फिल्म के शीर्षक के ऊपर, “सुपरस्टार के रूप में देवा” लिखा हुआ है। पोस्टर को साझा करते हुए, निर्देशक लोकेश ने लिखा, “सुपरस्टार @rajinikanth सर हैशटेग कुली में देवा के रूप में । इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर। यह एक धमाका होने वाला है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।