फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'सिकंदर' के आगे भी मजबूती से डटी है 'छावा', जानिए 'एल 2 एम्पुरान'-'द डिप्लोमैट' का कारोबार

Mon, 31 Mar 2025 08:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Mar 2025 08:00 AM IST
सार

Box Office collection Report: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' कल रविवार 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उससे पहले से 'एल 2 एम्पुरान', 'छावा' और 'द डिप्लोमैट' लगी हैं। जानते हैं कल इन फिल्मों ने कैसा कारोबार किया?

विज्ञापन
Box Office collection report sunday: salman khan Sikandar L2 empuraan chhaava the diplomat Movies Earning
सिकंदर, छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमा के शौकीनों के लिए बॉक्स ऑफिस पर बहार आई हुई है। ईद के मौके पर सलमान खान ने फैंस को तोहफा दिया है। लंबे इंतजार के बाद उनकी फिल्म रिलीज हो चुकी है। वहीं विक्की कौशल की 'छावा' पहले से छाई हुई है। 'द डिप्लोमैट' और 'एल 2 एम्पुरान' का विकल्प भी है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 'सिकंदर' पहले दिन कहां टिकी? और उसके आने से बाकी फिल्मों की हालत कैसी है? जानते हैं...

Box Office collection report sunday: salman khan Sikandar L2 empuraan chhaava the diplomat Movies Earning
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सिकंदर' ने उम्मीदों पर फेरा पानी
ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'सिकंदर' का दर्शक बेकरारी से इंतजार कर रहे थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि यह फिल्म आते ही छा जाएगी। हालांकि, ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं। इस फिल्म ने कल रविवार को पहले दिन 26 करोड़ रूपये की कमाई के साथ खाता खोला। बजट को देखते हुए यह कलेक्शन औसत से भी कम है। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। देखते हैं आज सोमवार को ईद के त्यौहार पर फिल्म की कमाई में कितनी बढ़त दर्ज होती है?

Sikandar Day 1 BO Collection: करियर में 10 साल पीछे पहुंचे सलमान खान, पहले दिन नहीं चला ‘सिकंदर’ का सिक्का

Box Office collection report sunday: salman khan Sikandar L2 empuraan chhaava the diplomat Movies Earning
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐसा है  'एल 2 एम्पुरान'  का हाल
मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को थिएटर्स में पहुंची। यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है। इसे मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में देखा जा सकता है। फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन कमाई 11.1 करोड़ रुपये रही। वहीं, शनिवार को तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये कमाए। कल रविवार को चौथे दिन इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन  59.53 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, मंजू वॉरियर, और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

L2 Empuraan: 'लोग मेरे बेटे को बलि का बकरा बना रहे हैं', 'एल2 एम्पुरान' विवाद पर छलका पृथ्वीराज की मां का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office collection report sunday: salman khan Sikandar L2 empuraan chhaava the diplomat Movies Earning
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

'सिकंदर' के आने से नहीं डिगी 'छावा'
विक्की कौशल की फिल्म डेढ़ महीने बाद भी मजबूती से टिकी है। कल रविवार को सिकंदर की रिलीज के बाद भी इसने ठीकठाक कारोबार किया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' ने कल रविवार को 45वें दिन 1.15 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म का नेट कलेक्शन  593.45 करोड़ रूपये हो गया है। मालूम हो कि यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Box Office collection report sunday: salman khan Sikandar L2 empuraan chhaava the diplomat Movies Earning
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'द डिप्लोमैट' की हो गई छुट्टी
होली के मौके पर 14 मार्च को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ने अपनी कहानी से खूब तारीफ बटोरी, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शक बटोरने में कामयाब नहीं रही। छावा के आगे यह दबकर रह गई। और अब 'सिकंदर' के आने के बाद लगता है बॉक्स ऑफिस से इसकी छुट्टी हो चुकी है। इस फिल्म की रविवार की कमाई के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 31.25 करोड़ रूपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed