{"_id":"69509949ede7e957d60e9f87","slug":"box-office-collection-report-tu-meri-main-tera-main-tera-tu-meri-anaconda-avatar-dhurandhar-2025-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'धुरंधर' और 'अवतार' ने वीकएंड पर दिखाया जलवा, जानें 'तू मेरी मैं तेरा' और 'एनाकोंडा' का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Report: 'धुरंधर' और 'अवतार' ने वीकएंड पर दिखाया जलवा, जानें 'तू मेरी मैं तेरा' और 'एनाकोंडा' का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 28 Dec 2025 08:13 AM IST
सार
Box Office Report: शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर पहले रिलीज हुई फिल्में नई रिलीज हुई फिल्मों पर भारी रहीं। कुछ को वीकएंड का फायदा मिला तो कुछ की कमाई घटी है।
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। शनिवार के दिन कई फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला तो कई फिल्मों को इसका फायदा नहीं मिला। इस दिन 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कमाई बीते दिन के मुकाबले रही, वहीं 'एनाकोंडा' की कमाई घटी है। 'अवतार: फायर एंड ऐश' और 'धुरंधर' की कमाई बढ़ी है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।
Trending Videos
2 of 5
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- फोटो : एक्स
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' शनिवार को वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये की कमाई। पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म का कुल कलेक्शन 18.25 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एनाकोंडा
- फोटो : एक्स
'एनाकोंडा'
'एनाकोंडा' ने शनिवार को भी कुछ खास नहीं किया। तीसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ रुपये की कमाई की। ओपनिंग डे पर इसने 1.6 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये हो गया है।
'अवतार: फायर एंड ऐश'
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने शनिवार को वीकएंड का फायदा उठाया। नौवें दिन इसने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 19 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 126.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
'धुरंधर' ट्रेलर रिलीज
- फोटो : अमर उजाला
'धुरंधर'
'धुरंधर' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 23वें दिन इस फिल्म ने 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म ने 668 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसी तरह फिल्म की कमाई जारी रही तो जल्द ही यह 700 करोड़ रुपये कमा लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।