सब्सक्राइब करें

लंबे बाल रखने से लेकर कॉलर में चश्मा लगाने तक, सलमान खान ने सेट किए कई ट्रेंड, नौजवानों ने खूब की नकल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 27 Dec 2025 03:52 PM IST
सार

Salman Khan As Trend Setter: सलमान खान ऐसे कलाकार हैं कि वह जो फैशन अपनाते हैं, उनके फैंस भी उसे अपनाते हैं। इस तरह से वह फैशन ट्रेंड बन जाता है। सलमान खान ने अपने करियर में कई ट्रेंड सेट किए हैं।

विज्ञापन
Salman Khan 60 Birthday he sets the trends like long hair style and bracelet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के फैंस आज उनके 60वें जन्मदिन के मौके पर जश्न में डूबे हैं। उन्होंने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दीं। अपने 35 साल के करियर में सलमान खान ने कई फिल्मों में ऐसे रोल किए जिसे खूब पसंद किया गया। कई लोगों ने उनके लुक की नकल की और यह ट्रेंड बन गया है। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंड के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें सलमान खान ने सेट किया।
Trending Videos
Salman Khan 60 Birthday he sets the trends like long hair style and bracelet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दबंग स्टाइल
साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' रिलीज हुई। इसमें सलमान खान ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था। सलमान खान काले चश्मे को अपनी शर्ट की कॉलर में पीछे की तरफ लगाया था। एक्टर के इस स्टाइल को उनके फैंस ने कॉपी किया और यह ट्रेंड बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan 60 Birthday he sets the trends like long hair style and bracelet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
तेरे नाम हेयर स्टाइल
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान ने राधे मोहन नाम का किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने एक खास तरह की हेयरस्टाइल रखी। उन्होंने बीच की मांग निकाली थी और बालों को साइड से माथे के नीचे तक रखा था। उनके इस स्टाइल को नौजवानों ने खूब कॉपी किया और यह ट्रेंड में आ गया।

'भाईजान' बनकर की बच्ची की मदद, 'राधे' बनकर छुड़ाए दुश्मनों के छक्के; इन किरदारों में खूब जमे सलमान खान

Salman Khan 60 Birthday he sets the trends like long hair style and bracelet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जैकेट और कैप
फिल्म 'मैंने प्यार किया' (1989) में सलमान खान ने कैप लगाई थी। उस वक्त फैंस ने इसे कॉपी किया। इसी तरह से 90 की दहाई की शुरुआत में सलमान खान ने जो जैकेट पहनी उसे भी दर्शकों ने खूब सराहा और कॉपी किया। कैप पहनना और जैकेट पहनना 90 के दशक में ट्रेंड बन गया था।
विज्ञापन
Salman Khan 60 Birthday he sets the trends like long hair style and bracelet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे बाल
साल 2006 में सलमान खान की फिल्म 'सावन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने लंबे बाल रखे थे। यह फिल्म बहुत ज्यादा तो नहीं चल सकी लेकिन उनके फैंस ने उनके बालों को कॉपी किया था। सलमान खान ने 'किसी का भाई किसी की जान' में भी लंबे बाल रखे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed