{"_id":"694f4925378c43a22c0e4c17","slug":"salman-khan-birthday-special-his-famous-character-in-film-like-tiger-and-chulbul-pandey-2025-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भाईजान' बनकर की बच्ची की मदद, 'राधे' बनकर छुड़ाए दुश्मनों के छक्के; इन किरदारों में खूब जमे सलमान खान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'भाईजान' बनकर की बच्ची की मदद, 'राधे' बनकर छुड़ाए दुश्मनों के छक्के; इन किरदारों में खूब जमे सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:24 AM IST
सार
Salman Khan Famous Character: सलमान खान ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं जो काफी मशहूर हुए हैं। आइए उनके कुछ मशहूर किरदारों पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के स्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे सलमान खान ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। उनकी फिल्मों के कई किरदारों को फैंस ने खूब पसंद किया। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके कुछ मशहूर किरदारों से मिलवा रहे हैं।
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुल्तान अली खान- सुल्तान (2016)
'सुल्तान' में सलमान खान ने सुल्तान नाम के एक अधेड़ पहलवान की भूमिका निभाई थी। अपने बेटे की मौत के बाद सुल्तान पहलवानी छोड़ देते हैं। इसके बाद अपनी खोई हुई इज्जत और इनाम की रकम पाने के लिए वह दोबारा पहलवानी करते हैं और जीतते हैं। सलमान खान का यह किरदार लोगों को प्रेरणा देता है।

सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बजरंगी भाईजान- बजरंगी भाईजान (2015)
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान ने बजरंगी भाईजान का किरदार निभाया। फिल्म में सलमान खान पाकिस्तान से इलाज के लिए भारत आई लड़की मुन्नी को वापस पाकिस्तान भेजने की कोशिश करते हैं। इस सफर में सलमान खान को काफी मुश्किलें आती हैं। फिल्म में सलमान खान के इस किरदार को खूब पसंद किया गया था।
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान ने बजरंगी भाईजान का किरदार निभाया। फिल्म में सलमान खान पाकिस्तान से इलाज के लिए भारत आई लड़की मुन्नी को वापस पाकिस्तान भेजने की कोशिश करते हैं। इस सफर में सलमान खान को काफी मुश्किलें आती हैं। फिल्म में सलमान खान के इस किरदार को खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविल- किक (2014)
फिल्म 'किक' में सलमान खान ने डेविल का किरदार नियाया। फिल्म में वह एक सनकी चोर बने हैं। वह अमीरों के पैसे चुराते हैं और कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए देते हैं। रणदीप हुड्डा सलमान खान को पकड़ने की कोशिश करते हैं। सलमान खान अपने हर काम में रोमांच ढूंढते हैं, जिसे वह 'किक' के नाम से संबोधित करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: सलमान खान इस तरह मनाएंगे अपना 60वां जन्मदिन, निर्देशक दे सकते हैं ये अनमोल तोहफा

टाइगर- टाइगर सीरीज (2012)
टाइगर सीरीज की फिल्मों में सलमान खान ने अविनाश सिंह राठौर का किरदार निभाया। इस किरदार को टाइगर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक रॉ एजेंट का किरदार है। फिल्म में टाइगर उन मिशनों को पूरा करता है, जो बहुत मुश्किल होते हैं। फिल्म में वह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं। टाइगर सीरीज की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' साल 2012 में रिलीज हुई। दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुई। तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' साल 2023 में रिलीज हुई।