Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Saiyaara Blast On Sunday Tanvi The Great And Nikita Roy Earnings Slow Hike On Holiday
{"_id":"687da32d7a6b262a2c089342","slug":"box-office-collection-saiyaara-blast-on-sunday-tanvi-the-great-and-nikita-roy-earnings-slow-hike-on-holiday-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: संडे को हुई ‘सैयारा’ की चांदी, की रिकॉर्ड कमाई; ‘तन्वी द ग्रेट’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: संडे को हुई ‘सैयारा’ की चांदी, की रिकॉर्ड कमाई; ‘तन्वी द ग्रेट’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:48 AM IST
सार
Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में सिर्फ ‘सैयारा’ का ही शोर सुनाई दे रहा है। जानते हैं ‘सैयारा’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ व ‘निकिता रॉय’ के लिए कैसा बीता संडे।
विज्ञापन
1 of 5
सैयारा, तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इन दिनों मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ की धूम देखने को मिल रही है। हर ओर इसी फिल्म का शोर सुनाई दे रहा है। हालांकि, इसके साथ और भी फिल्में रिलीज हुई थीं। लेकिन ‘सैयारा’ के शोर में वो कहीं दब सी गई हैं। जानते हैं रविवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
2 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सैयारा
‘सैयारा’ को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था। जब ‘सैयारा’ रिलीज हुई थी, तो सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक टूट पड़े। अपने पहले ही दिन ‘सैयारा’ ने रिकॉर्ड 21 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में और भी उछाल आई और कलेक्शन 25 करोड़ पर पहुंच गया है। अब तीसरे दिन रविवार को तो ‘सैयारा’ ने रिकॉर्ड ही बना दिया। संडे की छुट्टी वाले दिन ‘सैयारा’ ने 37 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही सिर्फ तीन दिनों में ही ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन 83 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
3 of 5
तन्वी द ग्रेट
- फोटो : एक्स
तन्वी द ग्रेट
इसी शुक्रवार अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहा गया। लेकिन रिलीज के बाद सिनेमाघरों में फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। ‘तन्वी द ग्रेट’ की शुरुआत सिर्फ 40 लाख रुपए के साथ हुई। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 54 लाख रुपए की कमाई की। अब रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सा और उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 68 लाख रुपए जुटा लिए। इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में ‘तन्वी द ग्रेट’ ने कुल 1.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निकिता रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
निकिता रॉय
सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ का न तो रिलीज से पहले कोई खास बज था और न ही रिलीज के बाद फिल्म की कोई चर्चा है। सिर्फ 22 लाख से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘निकिता रॉय’ ने शनिवार को दूसरे दिन 24 लाख रुपए की कमाई की। जबकि रविवार को छुट्टी वाले दिन ‘निकिता रॉय’ ने 40 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस तरह से तीन दिनों में फिल्म अब तक कुल 86 लाख रुपए की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मालिक'
- फोटो : X
मालिक
राजकुमार राव की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘मालिक’ ने पहले हफ्ते कुल 21.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन लाखों में उतर आया है। शनिवार 75 लाख रुपए कमाने वाली ‘मालिक’ ने रविवार को 85 लाख रुपए की कमाई की। इसके साथ ही अब 10 दिनों में ‘मालिक’ का कुल कलेक्शन 23.45 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।