{"_id":"687c7ad95f04673c80010e59","slug":"gracy-singh-birthday-know-about-her-career-and-films-2025-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gracy Singh: आमिर-संजय के साथ की मूवीज, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म; फिर संतोषी मां बन टीवी पर छाईं ग्रेसी सिंह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gracy Singh: आमिर-संजय के साथ की मूवीज, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म; फिर संतोषी मां बन टीवी पर छाईं ग्रेसी सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:43 AM IST
सार
Gracy Singh Birthday: 'लगान', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास अवसर पर जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त, ग्रेसी सिंह और आमिर खान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ग्रेसी सिंह मनोरंजन जगत की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखते ही दर्शकों के जहन पर एक गहरी छाप छोड़ी। अभिनेत्री ने आमिर खान अभिनीत 'लगान' में गौरी नाम की एक सरल और भोली-भाली लड़की का किरदार निभाया था। इसके बाद एक्ट्रेस रातों-रात स्टार बन गई थी। आज 20 जुलाई को ग्रेसी सिंह अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खुशी के मौके पर हम आपको बताएंगे एक्ट्रेस के जीवन और फिल्मों के बारे में।
2 of 6
ग्रेसी सिंह और आमिर खान
- फोटो : एक्स
'लगान' फिल्म से करियर में मिला बड़ा ब्रेक
ग्रेसी सिंह का जन्म 20 जुलाई 1980 को दिल्ली में हुआ था। बचपन से ही एक्ट्रेस के अंदर डांस और एक्टिंग को लेकर एक अलग ही जुनून ही था। अभिनेत्री ने शुरुआत में कुछ धारावाहिकों में काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक बंगाली फिल्म 'सुंदरी बौ' में काम किया। फिर साल 2001 आया और ग्रेसी सिंह ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा और आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी 'लगान' फिल्म में अभिनय किया। इस फिल्म में अभिनेत्री ने 'गौरी' नाम का किरदार निभाया, जो एक सीधी-सादी ग्रामीण लड़की रहती है और उसे भुवन (आमिर खान) से प्रेम हो जाता है। आमिर खान की यह फिल्म एक्ट्रेस के करियर का सबसे बड़ा ब्रेक था।
3 of 6
लगान
- फोटो : एक्स
ग्रेसी सिंह की पहली ही फिल्म ऑस्कर के लिए पहुंची
'लगान' फिल्म में शानदार भूमिका अदा करने के लिए ग्रेसी सिंह को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेसके लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकित किया गया था और उन्हें मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल स्क्रीन अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। इतना ही नहीं 'लगान' फिल्म को भी कई अवॉर्ड मिले थे। 'लगान' फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान मिली थी। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नामांकित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ग्रेसी सिंह और संजय दत्त
- फोटो : एक्स
ग्रेसी सिंह का फिल्मी करियर
'लगान' में धमाकेदार सफलता के बाद ग्रेसी सिंह के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। साल 2003 में ग्रेसी सिंह को राजकुमार हिरानी के निर्देशन में 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ मुख्य भूमिका में दिग्गज अभिनेता संजय दत्त नजर आए थे। फिल्म में अभिनेत्री ने डॉक्टर सुमन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी सरहाना मिली थी। ये फिल्म भी हिट साबित हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'गंगाजल', 'कयामत ही कयामत', जैसी कई फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 6
ग्रेसी सिंह
- फोटो : एक्स
टीवी से शुरुआत फिर टीवी में वापसी
ग्रेसी सिंह ने सिनेमाई करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया और काफी पहचान बनाई। ग्रेसी सिंह की सबसे बड़ी खासियत रही उनकी मासूमियत और सौम्यता। साल 2015 में अभिनेत्री ने पुन: टीवी की ओर कदम बढ़ाया और 'संतोषी मां' टीवी धारावाहिक में 'मां संतोषी' की भूमिका निभाई। इसके बाद 2020-21 में भी उन्होंने 'संतोषी मां-सुनाएं व्रत कथाएं' में अभिनय किया। आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया से ही करियर शुरु किया था और इस समय वो टीवी में ही सक्रिय हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।