{"_id":"66b9986c420268a9e60cb08f","slug":"box-office-collection-sunday-deadpool-and-wolverine-ulajh-auron-mein-kahan-dum-tha-bad-newz-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 'औरों में कहां दम था' का हुआ बंटाधार, 'उलझ' का भी हाल बेहाल, जानें अन्य फिल्मों की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: 'औरों में कहां दम था' का हुआ बंटाधार, 'उलझ' का भी हाल बेहाल, जानें अन्य फिल्मों की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:53 AM IST
सार
टिकट खिड़की पर भारतीय सितारों की लगी लगभग इन सभी फिल्मों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन भारत में शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टिकट खिड़की पर भारतीय सितारों की लगी लगभग इन सभी फिल्मों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन भारत में शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोंरजन कर रही हैं। मगर इनमें कई फिल्में दर्शकों के दिलों को छूने में नाकामयाब साबित होती दिख रही हैं। टिकट खिड़की पर भारतीय सितारों की लगी लगभग इन सभी फिल्मों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन भारत में शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। चलिए जानते हैं कि रविवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...
2 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
औरों में कहां दम था
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं। मगर ये फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में फेल साबित हुई है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है। 10वें दिन फिल्म ने 56 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 11.55 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
उलझ
जान्हवी कपूर की पिछली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तरह इस फिल्म का भी बुरा हाल हो गया है। उलझ सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म फ्लॉप की राह पर है। फिल्म में सितारों के अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना हो रही है। मगर फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। 10वें दिन 62 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही ये फिल्म अब तक 8.75 करोड़ रुपये कमा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैड न्यूज
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
बैड न्यूज
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' शुरुआत से ही धीमी चाल के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए करीब एक महीना पूरा होने वाला है। ये फिल्म अब तक 100 करोड़ के क्लब में भी नहीं शामिल हो पाई है। विक्की कौशल की बैड न्यूज ने 24वें दिन 90 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 63.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल एंड वूल्वरिन
हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' वैश्विक स्तर पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म को भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने रिलीज के बाद से अपना कब्जा जमाया हुआ है। वक्त के साथ इसके कारोबार में गिरावट देखने को मिली। मगर वीकएंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। 17वें दिन 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब तक 126.90 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।