फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: सोमवार को लुढ़की ‘तेरे इश्क में’ की कमाई, ‘गुस्ताख इश्क’ और बाकी फिल्मों का रहा यह हाल

Tue, 02 Dec 2025 08:11 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 02 Dec 2025 08:11 AM IST
सार

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ बनी हुई है। इसके साथ अन्य फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए सोमवार को क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों का हाल…

विज्ञापन
Box Office Collection Tere Ishk Mein Gustaakh Ishq Zootopia 2 120 Bahadur And Masti 4 Earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में चल रही हैं। एक ओर जहां ‘तेरे इश्क में’ और ‘गुस्ताख इश्क’ जैसी रोमांटिक लव स्टोरीज बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर ‘120 बहादुर’ जैसी देशभक्ति की फिल्म और ‘मस्ती 4’ जैसी कॉमेडी ड्रामा भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है। अब जानिए कि सोमवार के दिन क्या रहा इन फिल्मों का हाल…

Box Office Collection Tere Ishk Mein Gustaakh Ishq Zootopia 2 120 Bahadur And Masti 4 Earnings
तेरे इश्क में टीजर - फोटो : YoutubeTseries

तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म के पहले सोमवार का भी कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘तेरे इश्क में’ ने अपने पहले सोमवार को 8.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले रविवार को फिल्म ने 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से शुरुआती चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 60.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

Box Office Collection Tere Ishk Mein Gustaakh Ishq Zootopia 2 120 Bahadur And Masti 4 Earnings
गुस्ताख इश्क - फोटो : एक्स

गुस्ताख इश्क
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर ‘गुस्ताख इश्क’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। 50 लाख के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली इस फिल्म का पहले सोमवार को हाल और भी खराब हो गया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले सोमवार को सिर्फ 6 लाख रुपए ही हासिल कर पाए। जबकि चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई महज 1.36 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Tere Ishk Mein Gustaakh Ishq Zootopia 2 120 Bahadur And Masti 4 Earnings
जूटोपिया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जूटोपिया 2
बॉलीवुड फिल्मों के बीच अमेरिकन एनिमेशन फिल्म ‘जूटोपिया 2’ भी बनी हुई है। ‘जूटोपिया 2’ हिंदी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को ‘जूटोपिया 2’ ने 67 लाख रुपए की कमाई की। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 9.12 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Box Office Collection Tere Ishk Mein Gustaakh Ishq Zootopia 2 120 Bahadur And Masti 4 Earnings
120 बहादुर - फोटो : एक्स

120 बहादुर
देशभक्ति से लबरेज फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते में चल रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन अपने दूसरे सोमवार को सिर्फ 16 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। इसके साथ ही फिल्म कुल कमाई 17.06 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed