{"_id":"66de59a62a63ed4d4301ddf9","slug":"box-office-collection-the-greatest-of-all-time-stree-2-and-khel-khel-mein-know-about-total-earning-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: चौथे दिन 'गोट' के कलेक्शन में मामूली बढ़त, 'स्त्री 2' की कमाई में 25वें दिन दिखा उछाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: चौथे दिन 'गोट' के कलेक्शन में मामूली बढ़त, 'स्त्री 2' की कमाई में 25वें दिन दिखा उछाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 07:43 AM IST
सार
इन दिनों सिनेमाघरों में 'स्त्री 2' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई 'स्त्री 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस की रेस में दौड़ लगा रही है। चार दिन पहले रिलीज हुई 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माताओं की निगाहें जल्दी-जल्दी अपने बजट को कवर करने पर टिकी हुई है। वहीं, 'खेल खेल में' अब थिएटर से विदा होने की हालत में पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इन फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 और गोट
- फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms/@actorvijay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों सिनेमाघरों में 'स्त्री 2' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई 'स्त्री 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस की रेस में दौड़ लगा रही है। चार दिन पहले रिलीज हुई 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माताओं की निगाहें जल्दी-जल्दी अपने बजट को कवर करने पर टिकी हुई है। वहीं, 'खेल खेल में' अब थिएटर से विदा होने की हालत में पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इन फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
2 of 5
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2' ने पहले हफ्ते में ही 291.65 करोड़ रुपये की कमाई करके टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे हफ्ते में भी इसकी बढ़िया कमाई हो रही है। फिल्म ने रविवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इस तरह फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का आंकड़ा 527 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 'स्त्री 2' 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है।
3 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले दिन 44 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला था। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। दूसरे दिन इसने 25.5 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ और चौथे दिन यानी रविवार को इसने 34.2 करोड़ रुपये की कमाई की। जाहिर है कि 'गोट' अपने पहले दिन की कमाई के आसपास तक पहुंचने में संघर्ष करती दिख रही है। चार दिन में फिल्म की कुल कमाई 137.2 करोड़ रुपये हो गई है।
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
137.2 करोड़ रुपये में से 121.05 करोड़ रुपये की कमाई तमिल वर्जन से हुई है। हिंदी में इसने केवल 8.3 करोड़ रुपये ही कमाए और तेलुगु में 7.85 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इसे 400 करोड़ रुपये के मोटे बजट में बनाया गया है। फिल्म में दलपति विजय, मीनाक्षी चौधरी, प्रभुदेवा, योगी बाबू, अजमल, तृषा कृष्णन, प्रशांत, और शिवकार्तिकेयन समेत कई कलाकारों ने काम किया है।
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'खेल खेल में' 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने पहले हफ्ते में 19.35 करोड़ रुपये की कमाई थी। दूसरे हफ्ते में 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। तीसरे हफ्ते में केवल 5.7 करोड़ रुपये की ही कमाई हो पाई थी। शनिवार को 0.85 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले रविवार को मामूली सा इजाफा देखने को मिला और फिल्म ने 1.12 करोड़ रुपये कमाए। अभी तक 'खेल खेल में' ने कुल 34.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।