बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां बॉलीवुड की दो चर्चित फिल्में 'मां' और 'सितारे जमीन पर' हॉलीवुड की स्पोर्ट्स ड्रामा 'F1' से टकरा रही हैं। दर्शकों की पसंद और सिनेमाघरों में भीड़ को देखते हुए ये जंग काफी रोमांचक हो चुकी है। आइए जानते हैं कि शनिवार यानी वीकेंड पर तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल कैसा रहा।
{"_id":"68693ad0a099853c590297c7","slug":"box-office-report-clash-maa-sitaare-zameen-par-f1-day-wise-collection-report-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'मां', 'सितारे जमीन पर' और 'F1' की टक्कर, किस फिल्म ने कितने कमाए?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'मां', 'सितारे जमीन पर' और 'F1' की टक्कर, किस फिल्म ने कितने कमाए?
Sat, 05 Jul 2025 08:17 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:17 PM IST
सार
Maa Vs F1 Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों काजोल की फिल्म 'मां' की आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ टक्कर देखने को मिल रही है। जानते हैं इन फिल्मों के कलेक्शन।
विज्ञापन
मां और सितारे जमीन पर
- फोटो : IMDb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मां' फिल्म बॉक्स ऑफिस
- फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल की फिल्म ‘मां’
काजोल स्टारर फिल्म ‘मां’ को 27 जून को रिलीज किया गया था। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को शैतान यूनिवर्स का हिस्सा बताया गया है। फिल्म में एक मां की अलौकिक ताकतों से भरे संघर्ष को दिखाया गया है, लेकिन यह हॉरर-थ्रिलर दर्शकों को बहुत ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाई।
कैसी रही शनिवार को कमाई?
फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक 4.65 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन उसके बाद का ग्राफ गिरता गया। शनिवार को फिल्म ने सिर्फ 1.28 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 28.78 करोड़ हो चुका है। स्टारकास्ट मजबूत होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी है।

'सितारे जमीन पर'
- फोटो : अमर उजाला
आमिर खान की वापसी
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पहले ही दिन से चर्चा में है। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 10.7 करोड़ की कमाई करके सभी का ध्यान खींचा था। ये फिल्म स्पोर्ट्स, इमोशन और कॉमेडी का मिश्रण है और दर्शकों को यह फॉर्मूला काफी पसंद आ रहा है।
शनिवार को फिल्म ने कितने कमाए?
शनिवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 141.65 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। आमिर खान की ये फिल्म फिलहाल इन तीनों फिल्मों में सबसे आगे चल रही है और इसकी दौड़ जल्द थमने वाली नहीं लग रही।

F1
- फोटो : X
ब्रैड पिट की ‘F1’
हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट की ‘F1’ भी 27 जून को सिनेमाघरों में उतरी। स्पीड और रेसिंग के दीवानों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ की कमाई की थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 35.5 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
अब तक फिल्म की कमाई
शनिवार को फिल्म ने 3.57 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक कुल कलेक्शन 42.26 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि फिल्म में हॉलीवुड का ग्लैमर और टेक्निकल फिनिश है, लेकिन भारतीय दर्शकों पर इसका असर सीमित ही रहा है।